विराट कोहली
भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज शुरुआत होगी. चार अगस्त तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं. यूं तो अक्सर रिकॉर्ड्स के मामले में सचिन तेंदुलकर को शीर्ष पर देखा गया है, लेकिन अगर भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट (Test) इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों खिलाड़ियों की सूची को देखेंगे, तो ऐसा नहीं पाएंगे.
जी हां, आपको ये पढ़कर हैरानी जरूर होगी, लेकिन ये सच है. तेंदुलकर इस फेहरिस्त में शीर्ष बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि इंग्लैंड का एक खिलाड़ी यहां उनसे ऊपर मौजूद है.
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट (Test) मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-
1. जो रूट: इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2012 से 2024 तक भारत के खिलाफ कुल 30 टेस्ट (Test) मैच खेले, जिसकी 55 पारियों में उन्होंने 58.08 की औसत के साथ 2846 रन बनाए. इस दौरान रूट के बल्ले से 10 शतक और 11 अर्धशतक देखने को मिले हैं.
2. सचिन तेंदुलकर: साल 1990-2012 तक भारत का ये महानतम बल्लेबाज इंग्लैंड के विरुद्ध 32 टेस्ट मुकाबलों में उतरा, जिसमें 51.73 की औसत के साथ कुल 2535 रन बनाए. इस दौरान ‘मास्टर-ब्लास्टर’ के बल्ले से सात शतक और 13 अर्धशतक आए.
3. सुनील गावस्कर: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर ‘मास्टर-ब्लास्टर’ हैं, तो तीसरे स्थान पर ‘लिटिल मास्टर’. दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1971 से 1986 के बीच 38 टेस्ट खेले. इस दौरान गावस्कर ने चार सेंचुरी और 16 फिफ्टी जड़ते हुए 38.20 की औसत के साथ 2483 रन जोड़े.
4. एलिस्टर कुक: इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने भारत के खिलाफ साल 2006 से 2018 तक 30 टेस्ट खेले. इस दौरान कुक ने 54 पारियों में 47.66 की औसत के साथ 2431 रन बनाए. कुक भारत के विरुद्ध टेस्ट करियर में सात शतक और नौ अर्धशतक लगा चुके हैं.
5. विराट कोहली: टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 से 2022 के बीच 28 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान कोहली ने 42.36 की औसत के साथ 1991 रन बनाए. कोहली ने इस टीम के खिलाफ पांच शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…