देश

छत्तीसगढ़ में सेना के जवान की टारगेटेड किलिंग: एनआईए ने माओवादी आरोपी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

छत्तीसगढ़ में भारतीय सेना के जवान की टारगेटेड किलिंग से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला फरवरी 2024 में कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली गांव मेले के दौरान हुई हत्या से जुड़ा है.

एनआईए ने बीजापुर (छत्तीसगढ़) निवासी आशु कोरसा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 120बी तथा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UA(P) Act) की धाराओं 16, 18, 20, 38 और 39 के तहत जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.

एनआईए की जांच (केस संख्या: RC-13/2024/NIA/RPR) में सामने आया है कि आशु कोरसा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सक्रिय सदस्य है और उसने संगठन के अन्य नेताओं के साथ मिलकर एक साजिश के तहत सेना के जवान मोतीलाल आचला की हत्या की थी.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 25 फरवरी 2024 को मोतीलाल आचला अपने परिवार के साथ उसेली गांव के मेले में पहुंचे थे, जहां पहले से घात लगाकर बैठे सशस्त्र माओवादी कैडरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले को पहले स्थानीय पुलिस ने दर्ज किया था, लेकिन बाद में 29 फरवरी 2024 को इसे एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया.

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी आशु कोरसा उत्तर बस्तर डिवीजन के कुएमारी एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था और उसने एक वरिष्ठ माओवादी नेता के साथ मिलकर जवान की पहचान कर उसे मेले में ही मार दिया था. इस सुनियोजित हत्या का मकसद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल पैदा करना था.

एनआईए ने आशु कोरसा को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया था और अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. एजेंसी ने बताया है कि मामले की आगे की जांच अब भी जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

22 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago