Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के सुपर 4 मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के ऑन-फील्ड जश्न पर विवाद खड़ा हो गया. भारत ने ICC के सामने इन दोनों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की थी जिसमें उनके जेस्चर को उकसाने वाला और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बताया गया था.
फरहान ने 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद गन-जेस्चर किया जिससे कई लोगों ने पहलगाम हमले और ऑपेरशन सिंदूर के संकेत में आपत्तिजनक माना. हालांकि ICC की सुनवाई में फरहान ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी भी राजनीतिक संदेश का नहीं था. उन्होंने कहा कि एमएस धोनी और विराट कोहली भी ऐसे जश्न कर चुके हैं और एक पठान के तौर पर उनके सांस्कृतिक उत्सव का ये हिस्सा है.
हारिस रऊफ ने भी सुनवाई में खुद को निर्दोष बताया. उन्होंने विकेट लेने के बाद ‘6-0’ का इशारा किया और फाइटर जेट गिराने की नकल की थी. इसे भारत से जोड़कर देखा गया. रऊफ ने कहा कि ‘6-0’ का मतलब ही क्या है? इसे भारत से कैसे जोड़ा जा सकता है? वहीं ICC अधिकारियों ने भी माना कि इस इशारे का कोई ठोस अर्थ नहीं निकलता है.
इसे भी पढ़ें-एशिया कप फाइनल से पहले बैकफुट पर पाकिस्तान, हार के डर से किया इस टूर्नामेंट का बॉयकॉट
आईसीसी ने हारिस रऊफ पर उनके दुर्व्यवहार के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है जबकि साहिबजादा फरहान को गन संकेत के प्रति उनके उत्साह के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है.
इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या खिलाड़ियों को अपने जश्न में संयम बरतना चाहिए और ऐसे इशारों से बचना चाहिए जो राजनीतिक या भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…