North East Delhi MP Sports Festival: उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की. खजूरी चौक के पास डीडीए मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 42 क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं. कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के उपाध्यक्ष एन. श्रवण कुमार ने किया.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, डॉक्टर यू.के. चौधरी, विधायक अजय महावर, निगम स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, गुलाब सिंह राठौर, पार्षद अरुण भाटी, सोनी पांडे, रितेश सूजी, मास्टर सत्यपाल सिंह, रेखा रानी, प्रीति गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बृजेश सिंह, मुकेश वंसल, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, अनुपम पांडे एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय निवासी भी मैदान में जुटे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीए उपाध्यक्ष एन. श्रवण कुमार ने कहा कि आज ऐसे लोगों की संख्या कम है, जो युवाओं और खेल के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं.
उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि सांसद मनोज तिवारी पिछले 11 वर्षों से लगातार गली-मोहल्लों में छुपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सांसद खेल महोत्सव आयोजित करते आ रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि डीडीए की ओर से जहां भी खेल मैदानों और पार्कों के विकास की जरूरत होगी, पूरा सहयोग दिया जाएगा.
डीडीए के अधिकारियों, उद्यान विभाग के निदेशक आर.डी. मीना, उप निदेशक विजेंद्र कुमार और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में अधिक से अधिक पार्क और खेल मैदान विकसित किए जाएं.
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि खेल जीवन जीने की पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग है. उन्होंने बताया कि खेल से अनुशासन, ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी प्रेम जैसी खूबियाँ विकसित होती हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के स्वास्थ्य, आदर्श जीवनशैली और सकारात्मक आचरण को बढ़ावा देने के लिए खेलों को विशेष प्रोत्साहन दे रहे हैं, क्योंकि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है.
मनोज तिवारी ने बताया कि देश में लाखों खेल प्रतिभाएं अवसर की कमी के कारण सामने नहीं आ पाती थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने “संकल्प से सिद्धि” के मंत्र के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक अवसर उपलब्ध कराए हैं. उन्होंने कहा कि वे लगातार 11 वर्षों से सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से हजारों खिलाड़ियों को मंच देने में सफल रहे हैं.
मीडिया प्रभारी आनंद त्रिवेदी ने बताया कि आज हुए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे-
पहला मैच: झड़ौदा बनाम संत नगर
संत नगर ने टॉस जीतकर झड़ौदा को बल्लेबाजी का मौका दिया. झड़ौदा ने 10 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन बनाए. जवाब में संत नगर की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन ही बना सकी. परिणामस्वरूप झड़ौदा 26 रन से विजयी रही.
दूसरा मैच: मुखर्जी नगर बनाम सभापुर
मुखर्जी नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट पर 153 रन बनाए. सभापुर की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन ही बना सकी. इस तरह मुखर्जी नगर ने 3 रन से जीत हासिल की.
तीसरा मैच: सादतपुर बनाम मीडिया टीम
सादतपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन बनाए. मीडिया टीम 8 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट हो गई. परिणामस्वरूप सादतपुर ने 54 रन से जीत दर्ज की.
सांसद मनोज तिवारी ने विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की. पहले स्थान के लिए ₹2,00,000, दूसरे स्थान के लिए ₹1,00,000 और तीसरे स्थान के लिए ₹51,000 प्रदान किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Cuttack India-SA T20: क्या बुमराह-हार्दिक के विकेटों का शतक होगा पूरा?
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…