देश

आइडियाज फॉर इंडिया समिट में जस्टिस बीआर गवई ने रखा विजन 1947 का प्लान

Justice BR Gavai Vision: ‘आइडियाज फॉर इंडिया समिट 2025’ में बोलते हुए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने भारतीय न्याय व्यवस्था के अतीत, वर्तमान और भविष्य का एक व्यापक तथा दूरदर्शी खाका पेश किया. उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका महज एक संस्थागत ढांचा नहीं, बल्कि नागरिकों की उम्मीदों, संघर्षों और समानता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भारतीय न्याय व्यवस्था की नींव, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर एक दूरदर्शी खाका प्रस्तुत किया.

जस्टिस गवई ने याद दिलाया कि 1950 में आठ न्यायाधीशों से शुरू हुई सुप्रीम कोर्ट आज 34 जजों, 25 हाई कोर्ट और करीब 700 ज़िला न्यायालयों की नेटवर्क वाली प्रणाली बन चुकी है. जो साफ दिखाता है कि देश की न्यायिक संरचना जनता की बढ़ती आवश्यकताओं के साथ विकसित हुई है.

न्याय व्यवस्था भारतीय समाज का मॉडल

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संविधान की उस मूल भावना पर ज़ोर दिया, जिसमें न्याय को केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक संतुलन की अनिवार्य शर्त बताया गया है. उन्होंने कहा कि असमानताओं (चाहे वह जाति हो, लिंग हो या सामाजिक-आर्थिक विषमता) ने न्याय-प्रणाली को चुनौती भी दी है और उसे विकसित होने के लिए मजबूर भी किया है. यही वजह है कि भारतीय न्याय व्यवस्था कोई विदेशी प्रतिरूप नहीं, बल्कि भारतीय समाज की वास्तविकताओं से निर्मित मॉडल है.

उपनिवेशकालीन जड़ों पर कड़ा सवाल

जस्टिस गवई ने इसके बाद देश की न्याय प्रणाली में मौजूद पुरानी और उपनिवेशकालीन जड़ों पर कड़ा सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आज भी कई हाई कोर्ट में ऐसी सर्विस रूल्स मौजूद हैं जिनमें ‘हलालखोर’ और ‘जमादार’ जैसे जाति-आधारित, अप्रासंगिक और अपमानजनक पदनाम मिलते हैं. यह एक आधुनिक संवैधानिक लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं. उन्होंने इसे तत्काल समाप्त करने की आवश्यकता बताई और कहा कि भारत की न्याय प्रणाली को लोकतांत्रिक न्याय के बजाय उपनिवेशी शासन के ढांचे ने अधिक प्रभावित किया है. इसे अब निर्णायक रूप से बदलना ही होगा.

AI को लेकर दी चेतावनी

तकनीक को न्याय प्रणाली का भविष्य बताते हुए उन्होंने चेतावनी भी दी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्याय की गति बढ़ा सकता है. अगर इसे बिना संवैधानिक नैतिकता के लागू किया गया, तो वही पूर्वाग्रह और भेदभाव बढ़ सकते हैं जिन्हें खत्म करने के लिए न्याय तंत्र बना है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी ‘AI and Judiciary’ श्वेतपत्र तकनीक के अवसरों के साथ जोखिमों को भी विस्तार से सामने रखता है.

2047 तक न्यायिक संरचना

जस्टिस गवई ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत को 2047 तक ऐसी न्यायिक संरचना की आवश्यकता है जिसमें अधिक न्यायाधीश, अधिक कोर्टरूम, बेहतर डिजिटल ढांचा, वैज्ञानिक जांच, आधुनिक फोरेंसिक लैब, मजबूत अभियोजन तंत्र और सुदृढ़ कानूनी सहायता प्रणाली शामिल हों. उनके अनुसार यदि पूरक संस्थाएं कमजोर रहीं, तो सर्वोत्तम न्यायिक सुधार भी पूरा असर नहीं दिखा पाएंगे.

बेंच और डिजिटल सुविधाओं की जरूरत

अपने संबोधन में उन्होंने पर्वतीय, जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में न्याय तक पहुंच को भारत की सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि मोबाइल कोर्ट, क्षेत्रीय हाई कोर्ट बेंच और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार ही इसे हल कर सकता है. साथ ही उन्होंने कोर्ट प्रशासन में तकनीकी विशेषज्ञों, डाटा विश्लेषकों, पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की अनिवार्य भागीदारी पर भी जोर दिया. ताकि जज अपने मूल कार्य यानी न्याय देने पर केंद्रित रह सकें.

दो फैसलों का किया जिक्र

सत्र के अंत में उन्होंने अपने दो महत्वपूर्ण निर्णयों ‘डिमोलिशन केस’ और SC Sub-Categorisation Creamy Layer फैसले का उल्लेख करते हुए न्याय प्रणाली की संवैधानिक जिम्मेदारियों को रेखांकित किया. पहले मामले में उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार केवल आरोप या सजा के आधार पर किसी का घर नहीं ढहा सकती. क्योंकि आश्रय का अधिकार पूरे परिवार का मौलिक अधिकार है. दूसरे निर्णय में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसूचित जातियों में भी ‘क्रीमी लेयर’ लागू होनी चाहिए, ताकि आरक्षण का लाभ समाज के सबसे पिछड़े तबकों तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP का ‘मंगल एक्शन’, कांग्रेस का सियासी संकट गहराया

न्यायपालिका और समाज के लिए रोडमैप

जस्टिस बीआर गवई का यह संबोधन भारत के न्याय तंत्र के भविष्य को लेकर एक स्पष्ट, ईमानदार और साहसिक दृष्टि प्रस्तुत करता है. जहां आधुनिकता, तकनीक, सामाजिक न्याय और उपनिवेश-मुक्त ढांचे का संतुलित मेल हो. उनका संदेश साफ है. 2047 का भारत तभी न्यायपूर्ण होगा, जब न्याय सिर्फ तेज़ नहीं बल्कि समान, सुलभ और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित होगा. यह भाषण नीति-निर्माताओं, न्यायपालिका और समाज सभी के लिए एक रोडमैप की तरह है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

35 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago