Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL में बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ते हुए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया. इस दौड़ में उन्होंने शुभमन गिल, सांई सुदर्शन, हेनरी क्लाशन और इशान किशन जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और बड़ा कारनामा कर दिया है. वो IPL हिस्ट्री में सबसे कम उम्र के ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाये. यह ऐतिहासिक कारनामा करने में उन्होंने मात्र 327 गेंदों का सामना किया. जिसमें उन्होंने 135 चौके और 72 छक्के भी शामिल हैं. इनमें से एक शतक भी है, जिसे उन्होंने मात्र 36 गेंदों पर बनाया था.
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल रहे. उन्होंने 16 मैचों में 732 रन बनाये हैं. वहीं गुजरात के ही साईं सुदर्शन ने 17 मैचों में 722 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहे.
इस साल का IPL टूर्नामेंट वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. वैभव सूर्यवंशी को छोड़कर आजतक सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से 500 रनों का आंकड़ा पार किया है, लेकिन कोई भी बल्लेबाज उनकी बराबरी नहीं कर सका. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 776 रन बनाये. जिसमें उनकी स्ट्राइक रेट 237.30 की रही. वहीं अभिषेक शर्मा ने 204.72 के स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाये हैं. आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2019 में 204.81 के स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाये थे. इस क्लब में एलेक्स हेल्स का भी नाम है. उन्होंने साल 2017 के आईपीएल में 204.43 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाये थे.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका में रनों का अंबार लगाएंगे Vaibhav Sooryavanshi! जानिए रियान पराग के बाहर होने के बाद कैसी है पूरी टीम?
आईपीएल के इतिहास में वैभव सूर्यवंशी के स्ट्राइक रेट के आसपास सिर्फ एक खिलाड़ी ही पहुंच सका है और उनका नाम है जेक फ्रेजर मैकगर्क. मैकगर्क ने साल 2024 के आईपीएल में 234.04 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये थे.
बता दें कि, आज गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच हो रहे फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन कुछ खास नहीं कर पाये. दोनों बहुत जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए.
-भारत एक्सप्रेस
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…