Vaibhav Sooryavanshi ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास
IND vs NZ 2nd T20: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. महज 15 साल और 211 दिन की उम्र में वैभव न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. हालांकि, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद वैभव का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चला और वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए.
वैभव सूर्यवंशी से पहले न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी का रिकॉर्ड बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ के नाम था. उन्होंने 18 दिसंबर 2001 को हैमिल्टन में टेस्ट मैच खेलते हुए 16 साल और 6 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, पाकिस्तान के आकिब जावेद ने 16 साल और 185 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. सचिन तेंदुलकर भी इस सूची में शामिल हैं, जिन्होंने 16 साल और 284 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था.
वैभव को दूसरे टी20 में चोटिल ईशान किशन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे. वहीं, प्रिंस यादव को भी टीम में जगह मिली.
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए.
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक रही. अभिषेक शर्मा ने 27 और संजू सैमसन ने 14 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी 8 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान श्रेयस अय्यर भी 7 रन ही बना सके.
ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा बने संकटमोचक, भारत ने फिर किया कमाल; न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
इसके बाद नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश कीय हालांकि, जीत की असली कहानी तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने लिखी. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन जोड़कर भारत को 19.5 ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी.
तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों में 26 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. वैभव के लिए यह मुकाबला भले ही बल्ले से यादगार नहीं रहा, लेकिन न्यूजीलैंड में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…
Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…
Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…
Sanjay Dutt On Congress Delhi Protest: कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने घोषणा की…