खेल

वैभव सूर्यवंशी पर लग सकता है बैन, विराट कोहली जैसी मिलेगी सजा? श्रीलंकाई खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की करने पर ICC का चलेगा हंटर

Vaibhav Suryavanshi Controversy: सोमवार (15 जून) को भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन इसके साथ ही एक विवाद भी खड़ा हो गया. जीत के बाद जब श्रीलंकाई टीम जश्न मना रही थी, तभी अचानक माहौल बिगड़ गया. इसके बाद भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ते नजर आ रहे हैं. अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वैभव सूर्यवंशी पर बैन लग सकता है. आइए जानते हैं कि ICC की नियमावली इस बारे में क्या कहती है.

वैभव सूर्यवंशी क्यों नाराज हुए?

श्रीलंका-ए और इंडिया-ए के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और नतीजा सुपर ओवर में निकला. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए की ओर से सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी केवल 10 रन ही बना सके, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा.

मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका-ए के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, जिससे मैदान पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.

विराट कोहली जैसी सजा मिल सकती है?

मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश की ओर से अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. ICC के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों के अनुचित व्यवहार पर जुर्माना, डिमेरिट अंक या निलंबन तक लगाया जा सकता है.

इससे पहले 2024 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली को विरोधी खिलाड़ी से टकराने और बहस करने के मामले में लेवल-1 उल्लंघन का दोषी माना गया था. उस समय उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया था. वैभव के मामले में शारीरिक झड़प की बात सामने आई है, इसलिए उन पर इससे अधिक कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

ICC का नियम क्या कहता है?

ICC के नियमों के अनुसार, मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या दर्शक के साथ गलत तरीके से शारीरिक संपर्क करना अपराध माना जाता है. इसमें जानबूझकर टकराना, दौड़ते समय किसी से भिड़ जाना या कंधा मारना जैसी घटनाएं शामिल हैं. (Vaibhav Suryavanshi Suspension)

किसी घटना की गंभीरता तय करते समय ICC कई पहलुओं को देखता है. इसमें यह जांचा जाता है कि संपर्क जानबूझकर किया गया था या गलती से हुआ, उसे टाला जा सकता था या नहीं, टक्कर कितनी जोरदार थी और उससे किसी को चोट पहुंची या नहीं. इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि जिस व्यक्ति के साथ संपर्क हुआ, वह खिलाड़ी था, अंपायर था या कोई अन्य व्यक्ति. इन सभी तथ्यों के आधार पर मैच रेफरी यह तय करते हैं कि मामला कितना गंभीर है और खिलाड़ी पर क्या कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि,अब सबकी निगाहें मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश पर हैं. देखना होगा कि वह दोनों खिलाड़ियों पर कोई आधिकारिक कार्रवाई करते हैं या सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देते हैं.


ये भी पढ़ें: एजबेस्टन में गूंजा ‘विमेन इन ब्लू’ का डंका! भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के साथ शुरू किया वर्ल्ड कप अभियान


मैच की हाइलाइट्स

टॉस हारने के बाद इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी की और 49.2 ओवर में 265 रन बनाए. टीम के लिए सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए, जबकि विप्रज निगम ने 51 रन की अहम पारी खेली. वहीं, वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हो गए. श्रीलंका-ए की ओर से विजयकांत व्यासकांत और मोहम्मद शिराज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए.

266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन बनाए और मैच टाई हो गया. टीम के लिए सदीरा समरविक्रमा ने 93 रन की बेहतरीन पारी खेली. हालांकि, अंतिम ओवर में उनके विकेट ने मुकाबले का रोमांच बढ़ा दिया. भारत की तरफ से आखिरी ओवर डालने वाले अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए, जिससे मैच सुपर ओवर तक पहुंच गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

44 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

44 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

45 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

54 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

54 minutes ago