एजुकेशन

नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस बनने का मौका: नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, सैलरी पैकेज और अप्लाई करने का पूरा तरीका

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2027: भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल होकर देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है. नेवी ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर (अप्रेंटिस) के 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी है. यह भर्ती विशेष रूप से उन अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जून 2026 की शाम 5:00 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई? योग्यता की शर्तें

इस भर्ती में शामिल होने के लिए नौसेना ने कुछ कड़े मापदंड तय किए हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है:

वैवाहिक स्थिति: केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही इसके लिए योग्य हैं. चयनित होने के बाद भी 4 साल की सेवा के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी.

पढ़ाई-लिखाई: उम्मीदवार का कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही, एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल या मरीन इंजीनियरिंग जैसे ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) होना चाहिए.

उम्र सीमा: आवेदक का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए. (01/2027 बैच के लिए जन्मतिथि 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 और 02/2027 बैच के लिए 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होनी चाहिए).

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न और फिजिकल टेस्ट?

नौसेना में चयन दो मुख्य चरणों में होगा. पहले चरण में अगस्त 2026 में कंप्यूटर आधारित ‘आईनेट’ (INET) लिखित परीक्षा होगी. 1 घंटे के इस पेपर में साइंस, मैथ्स, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और आपके ट्रेड से जुड़े 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे. ध्यान रहे, हर गलत जवाब पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी.

लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को दूसरे चरण में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़, 20 उठक-बैठक, 15 पुश-अप्स और 15 सिट-अप्स लगाने होंगे.

सैलरी और सेवा निधि का पूरा गणित

4 साल की नौकरी के दौरान हर साल सैलरी बढ़ेगी. पहले साल हर महीने ₹30,000 ग्रॉस सैलरी मिलेगी (हाथ में ₹21,000 आएंगे और ₹9,000 कॉर्पस फंड में जाएंगे). चौथे साल तक यह बढ़कर ₹40,000 महीना हो जाएगी. 4 साल की सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को टैक्स-फ्री ‘सेवा निधि’ पैकेज के तहत लगभग ₹10.04 लाख की एकमुश्त राशि मिलेगी. सबसे अच्छी बात यह है कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 25% अग्निवीरों को नौसेना में स्थायी नौकरी (परमानेंट कैडर) का मौका भी मिलेगा.

आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जाएं और ईमेल व मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉग-इन करने के बाद पर्सनल डिटेल्स भरें और 10वीं की मार्कशीट, डिप्लोमा सर्टिफिकेट और अपना निवास या पहचान पत्र अपलोड करें.
  • मई 2026 के बाद खिंचवाई गई लाइट बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  • इसके बाद ₹550 आवेदन फीस और 18% जीएसटी का ऑनलाइन भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
  • फॉर्म में गलती सुधारने के लिए 6 जुलाई को करेक्शन विंडो खुलेगी. पहले बैच की ट्रेनिंग दिसंबर 2026 और दूसरे बैच की मई 2027 से आईएनएस चिल्का (ओडिशा) में शुरू होगी.

ये भी पढ़ें:कभी 6, कभी 8… आखिर कैसे बना G-7? जिसकी समिट में दुनिया देखेगी पीएम मोदी का जलवा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

30 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

2 hours ago