खेल

IPL 2026: महज 8 रन में बना इतिहास! वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा IPL का महारिकॉर्ड

LSG vs RR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 32वां मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में महज 159 रन ही बनाए. इसी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स को 160 रनों का लक्ष्य मिला है. इस मुकाबले में राजस्थान के दोनों टॉप बल्लेबाज फेल रहे. यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों में सिर्फ 22 रनों की पारी खेली और युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 11 गेंदों में महज 8 रन बनाए हैं. हालांकि, 8 रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

ऐसे आउट हुए वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की शुरुआत काफी धीमी की थी. हालांकि, कुछ ही देर बाद वैभव ने फैंस के लिए दो चौके जड़कर धुआंधार पारी की उम्मीद जगा दी थी. लेकिन लखनऊ के तीसरे ओवर में मोहसिन खान की आखिरी गेंद पर वैभव ने सर्किल के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश में अपना कैच दिग्वेश सिंह राठी के हाथों में थमा दिया. लेकिन महज 8 रन पर पवेलियन लौटने के साथ ही वैभव ने IPL के इतिहास में वह कारनामा कर दिखाया, जो उनसे कहीं बड़े नाम होने के बावजूद नहीं कर सके.

वैभव ने रचा बड़ा रिकॉर्ड

वैभव भले ही इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने अपने पहले ही चौके के साथ आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 227 गेंदों का सामना किया, जो IPL का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

दिग्गज बल्लेबाज को पछाड़ा

टी20 क्रिकेट में किसी नए बल्लेबाज के लिए 500 रन बनाना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. वैभव ने यह मुकाम हासिल कर वीरेंद्र सहवाग और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी पछाड़ा है. इससे साफ है कि वह टीम इंडिया में जगह पाने के मजबूत दावेदार बन चुके हैं.

IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज         गेंद

वैभव सूर्यवंशी   227

ग्लेन मैक्सवेल   260

प्रियांश आर्या   278

वीरेंद्र सहवाग   280

नमन धीर        283


ये भी पढ़ें: मैराथन में भारतीय सेना का कमाल! 48 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, हवलदार सावन बरवाल ने लिखा नया इतिहास


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (LSG vs RR Playing 11)

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11 (LSG Playing 11): मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, एन बर्गर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago