खेल

विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर जानिए उनके 37 धमाकेदार रिकॉर्ड्स

Virat Kohli Birthday: क्रिकेट के रन मशीन विराट कोहली आज 5 नवंबर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. दिल्ली में जन्मे विराट ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है वो हर क्रिकेट प्रेमी के लिए गर्व की बात है. टेस्ट और T 20I से संन्यास लेने के बाद भी विराट वनडे में भारत की रीढ़ बने हुए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में 74 रनों की पारी खेलकर उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र उनके जुनून के आगे कोई मायने नहीं रखती.

एक प्रेरणादायक करियर

विराट कोहली का करियर आंकड़ों में जितना दमदार है उतना ही प्रेरणादायक भी. उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट, 305 वनडे और 125 टी20I मैच खेले हैं. टेस्ट में 9,230 रन, वनडे में 14,255 रन और T20I में 4 हजार से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.

उनके 37वें जन्मदिन पर आइए नजर डालते हैं विराट कोहली के 37 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर

  • टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी (भारतीय)- 7 बार
  • टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी- 7 बार
  • भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान- 68 मैचों में 40 जीत
  • घरेलू टेस्ट में जीत प्रतिशत- 77.41%
  • टेस्ट रिटायरमेंट पर कुल रन- 9,230 रन, औसत 46.85
  • इंटरनेशनल रनों में तीसरा स्थान- 27,673 रन
  • एक दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन- 20102019 में 20,000+ रन
  • वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक- 28
  • चेज करते हुए औसत- 65.5
  • सबसे तेज 14,000 वनडे रन
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन- 765
  • T20I में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
  • T20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन- 13,543
  • टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन- 1292
  • टी20I में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’- 7 बार
  • सभी फॉर्मेट्स में नंबर1 रैंकिंग पाने वाले इकलौते भारतीय
  • अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान- 2008
  • ICC ट्रॉफी जीत- 5 बार
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन- 747
  • सबसे तेज वनडे शतक (भारतीय)- 52 गेंदों में
  • सबसे ज्यादा वनडे शतक- 51
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल शतक- 82
  • आईपीएल में सबसे ज्यादा रन- 8,000+
  • आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर- 71
  • आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके- 771
  • आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज- 1,000+
  • एक सीजन में सबसे ज्यादा रन- 973
  • लगातार तीन सीजन में 600+ रन- 20232025
  • जीत वाले मैचों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर- 8 बार
  • एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच- 267 (RCB)
  • एक टीम के लिए सभी सीजन खेलना- RCB के साथ 18 सीजन
  • सभी फॉर्मेट मिलाकर रन- 26,000+
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में कैच- 300+
  • ICC Cricketer of the Year- 2017, 2018, 2023
  • ICC Mens Player of the Decade- 20102020
  • ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड्स- 69
  • सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड्स- 21

ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम; डिनर पर इनवाइट की गई

विराट कोहली का ये सफर सिर्फ आंकड़ों का नहीं जुनून, मेहनत और समर्पण का भी है. उनके रिकॉर्ड्स आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago