Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम; डिनर पर इनवाइट की गई

India Women’s Cricket Team: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी से मिलेगी और उनके साथ डिनर करेगी. दीप्ति शर्मा ने कहा कि टीम जल्द ही तय करेगी कि उन्हें क्या गिफ्ट दिया जाए.

World Cup Women Cricket, Women World Cup 2025
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India Women’s Cricket Team: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम कल यानी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी. टीम के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी ने डिनर का आयोजन किया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 2 नवंबर को वर्ल्ड कप जीतने वाली यह टीम मुंबई से एक स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुकी है. टीम की खिलाड़ी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री से मिलेंगी.

दिल्ली रवाना होने से पहले, टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि टीम जल्द ही तय करेगी कि वे प्रधानमंत्री मोदी को यादगार तौर पर क्या गिफ्ट देंगी – एक ऑटोग्राफ्ड जर्सी या बैट.

वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी थी. उन्होंने भारतीय टीम के अद्भुत कौशल, आत्मविश्वास, असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा था कि यह जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी.

यह मुलाकात भारतीय महिला क्रिकेट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और भी खास बना देगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital