खेल

VIDEO: Virat Kohli से पंगा नहीं, स्टोइनिस से भिड़े किंग कोहली, ऑस्ट्रेलियाई टीम की हुई हालत खराब!

Virat Kohli Faces Off With Marcus Stoinis: विराट कोहली बुधवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में शानदार फॉर्म में थे. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने 270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्मेदारी से खेला और 72 गेंदों में 54 रन बनाए. हालांकि वो इन रनों को जीत में नहीं बदल पाए लेकिन कोहली इस दौरान अच्छी लय में दिखे जिससे उनके फैंस काफी खुश है. इस मैच में टीम इंडिया को हार मिली और भारत ने वनडे  सीरीज 2-1 से गंवा दी. इस मैच से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जिसमें विराट कोहली एग्रेसिव लुक देते नजर आ रहे हैं.

स्टोइनिस से भिड़े विराट कोहली

चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान विराट कोहली से पंगा लेना मार्कस स्टोइनिस को महंगा पड़ गया. अभी हाल ही में विराट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ अब उनके रिश्ते बदल चुके हैं और उनकी दोस्ती हो चुकी है. मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर ऐसा लगता नहीं है.

ये भी पढ़ें: No.1 T20 बल्लेबाज वनडे में फ्लॉप, Suryakumar Yadav लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट

दरअसल, विराट कोहली उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो कि जैसे को तैसे की सोच के साथ चलते हैं. उनके साथ मैदान पर पंगा लेना कोई समझदारी नहीं है. लेकिन यह गलती की ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने. ये वाकया दूसरी पारी के 21वें ओवर का है. मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी कर रहे थे. जब स्टोइनिस दूसरी गेंद डालने जा रहे थे तब नॉन स्ट्राइकर एंड से कोहली आ रहे थे. जैसे ही कोहली स्टोइनिस के सामने आए दोनों का कंधा टकराया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच इसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई.

टीम इंडिया को तीसरे वनडे में मिली हार

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना कोई टीम इंडिया से सीखे. क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारी नहीं है जानबूझकर गवाई है. कभी टीम इंडिया प्लेइंग-11 और टीम कॉम्बिनेशन से परेशान रहती है तो कभी अपने कोच और कप्तान के एक्सपेरिमेंट से. चेन्नई के मैदान में मैच गंवाने के बाद एक बार फिर भारतीय टीम सवालों के घेरे में है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत जीत के बेहद करीब था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने मैच का पासा ऐसा पलटा की भारतीय टीम के विकेटों का पतझड़ लग गया. हाल ये हुआ की ऑस्ट्रेलिया के 270 रन के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया 49.1 ओवर में 248 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 21 रन से जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

29 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

36 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

42 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

47 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago