खेल

Women World Cup: भारत ने रचा इतिहास, 339 रनों के पहाड़ को लांघ गई महिला टीम, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

Women World Cup:  महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड के शतक की मदद से 338 रन बनाए हैं. भारत ने इस लक्ष्य को 5 विकेट रहते हासिल कर लिया है. इसी के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंंच गई है.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान एलिसा हिली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं. 25 के स्कोर पर लगे इस पहले झटके से टीम को फोएबे लिचफिल्ड और एल्सी पेरी ने उबारा. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की. 155 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में लिचफिल्ड आउट हुईं. लिचफिल्ड ने 93 गेंदों पर 3 छक्के और 17 चौकों की मदद से 119 रन की पारी खेली.

तीसरे विकेट के लिए पेरी और मूनी के बीच 40 रन की साझेदारी हुई. मूनी 220 के स्कोर पर 24 रन बनाकर आउट हुईं. जब मूनी का विकेट गिरा, उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन था. यहां भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और अगले 45 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटके. 41.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 265 हो गया. इसमें पेरी का विकेट भी था, जो 77 रन बनाकर आउट हुईं. ऑस्ट्रेलिया 300 के अंदर सिमटती दिख रही थी.

एश्ले गार्डनर ने स्कोर पहुंचाया 300 के पार

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई एश्ले गार्डनर ने 45 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 63 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया. गार्डनर सातवें विकेट के रूप में जब आउट हुई, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48.3 ओवर में 7 विकेट पर 331 था. ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 338 रन बनाए.

भारत के लिए श्री चरणी, दीप्ति शर्मा ने 2-2, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए. तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं. भारत को इस मैच को जीतने और फाइनल में पहुंचने के लिए इतिहास रचना होगा. महिला वनडे क्रिकेट में इससे पहले इतना बड़ा लक्ष्य चेज नहीं किया गया है.

जेमिमा रोड्रिग्स की कभी न भूलने वाली पारी

भारत की ओर से रनों का पीछा करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार शतक बनाकर भारत की उम्मीदें जिंदा रखी. जेमिमा ने अकेले पारी को एक छोर पर संभाले रखा. जेमिमा के 127 रनों की वजह भारत ने लगभग पहाड़ से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर 89 रन बनाकर ऑउट हुईं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम और एनाबेल ने 2-2 विकेट लिए.


ये भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान का PCB से खुला टकराव! कप्तानी छिनी तो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी लगाया ब्रेक


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव: बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा…

9 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ झुनझुनवाला की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत…

11 minutes ago

बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई गलती! बहन ने टोका तो VIDEO हुआ वायरल; देखें

Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…

17 minutes ago

अमित गांगुली की गिरफ्तारी से बढ़ी सियासी हलचल; टीएमसी नेता देबाशीष कुमार से करीबी संबंधों के संकेत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

18 minutes ago

दो दिन पहले आया GF तृषा कृष्णन के साथ वीडियो, अब सीएम विजय को क्यों बुलाया गया लंदन से वापस?

Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…

23 minutes ago

भाव गिरे लेकिन सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें जेब पर लगेगी कितनी चपत?

Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन…

31 minutes ago