Mohammad Rizwan Refuses PCB Contract: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह है विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान. कभी पाकिस्तान क्रिकेट का भरोसेमंद चेहरा माने जाने वाले रिजवान अब क्रिकेट बोर्ड (PCB) से खुलेआम नाराज हैं.
मामला इतना बढ़ गया है कि उन्होंने बोर्ड द्वारा दिया गया नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से साफ इनकार कर दिया है.
कप्तानी छिनने के बाद भड़के रिजवान
दरअसल, कुछ ही दिन पहले PCB ने टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए रिजवान से वनडे की कप्तानी लेकर शाहीन अफरीदी को यह जिम्मेदारी सौंप दी. इस फैसले के बाद से ही रिजवान का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सिर्फ कप्तानी से हटाए जाने का नहीं, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट में की गई डिमोशन का भी मलाल है.
पहले रिजवान बोर्ड की A कैटेगरी में शामिल थे, जहां उनके साथ बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे बड़े नाम भी थे. लेकिन अब PCB ने इस कैटेगरी को खत्म कर दिया है और सभी सीनियर खिलाड़ियों को B कैटेगरी में डाल दिया गया है. यही बात रिजवान को नागवार गुजरी और उन्होंने तब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन न करने का फैसला लिया है, जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं.
ये भी पढ़ें- आईसीयू से बाहर आए श्रेयस अय्यर, डॉक्टर्स रिकवरी पर लगातार बनाए हुए हैं नज़र, जानिए अभी कैसी है हालत?
PCB से रखी दो बड़ी मांगें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजवान ने PCB से दो प्रमुख बातें साफ की हैं-
पहली, A कैटेगरी को फिर से बहाल किया जाए, ताकि वरिष्ठ खिलाड़ियों को उनका हक मिल सके. दूसरी, कप्तानों को स्पष्ट समय सीमा (tenure) दी जाए, ताकि अचानक बदलाव से टीम का माहौल प्रभावित न हो.
लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा
33 वर्षीय मोहम्मद रिजवान पिछले कई सालों से पाकिस्तान क्रिकेट की रीढ़ माने जाते रहे हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है और कई बार टीम को मुश्किल हालात से निकाला है. इसके बावजूद, दिसंबर 2024 के बाद से उन्हें टी20 टीम से बाहर रखा गया, जिसने फैंस को भी चौंका दिया था. अब जब उनकी वनडे कप्तानी भी छिन गई, तो उनके धैर्य का बांध टूट गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


