Womens T20 World Cup 2026
Womens T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां रविवार को उसका सामना सेमीफाइनल-2 की विजेता से होगा.
मंगलवार को केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 7 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन बनाए. कप्तान हेली मैथ्यूज ने किआना जोसेफ (16) के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 47 रन जुटाए.
मैथ्यूज 28 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेमेन कैंपबेल बल्लेबाजी के लिए उतरीं, लेकिन दूसरे छोर पर किसी ने उनका साथ नहीं दिया. कैंपबेल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 15.3 ओवरों में 83/6 के स्कोर तक पहुंचाया.
कैंपबेल 25 गेंदों में 3 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. यहां से डिएंड्रा डॉटिन ने जनिलेया ग्लासगो के साथ सातवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 125/7 के स्कोर तक पहुंचाया. ग्लासगो ने 15 रन की पारी खेली, जबकि डॉटिन 16 गेंदों में 4 चौकों के साथ 26 रन बनाकर नाबाद रहीं. मैच शुरू होने से पहले डिएंड्रा साथी खिलाड़ियों की मदद से मैदान से बाहर जाती नजर आई थीं. करीब 30 मिनट मेडिकल रूप में उनका उपचार हुआ, जिसके बाद वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी थीं.
विपक्षी खेमे से सोफी मोलिनक्स, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम को 2-2 विकेट हाथ लगे, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 1 विकेट हासिल किया.
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवरों में जीत हासिल कर ली. जॉर्जिया वोल ने बेथ मूनी के साथ पहले विकेट के लिए 29 रन जुटाए. जॉर्जिया 11 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 43 के स्कोर पर फोएबे लिचफील्ड (4) का विकेट भी गंवा दिया.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा बाहर या संजू सैमसन होंगे ड्रॉप? जानिए वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से किसका बिगड़ेगा खेल
यहां से बेथ मूनी ने एलिस पेरी के साथ 21 रन की साझेदारी की. पेरी (2) रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद मूनी ने एश्ले गार्डनर के साथ 36 गेंदों में 63 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. मूनी 36 गेंदों में 8 चौकों के साथ 61 रन बनाकर नाबाद रहीं. गार्डनर ने 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 35 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से चिनेल हेनरी और हेली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…