सामाजिक उत्थान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाली अग्रणी संस्था ‘दुलारी देवी फाउंडेशन’ के लिए 29 जून का दिन गर्व और सम्मान का क्षण रहा. नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित “नारी शक्ति सम्मान” समारोह में फाउंडेशन की निदेशिका प्रीति पाण्डेय को उनके अद्वितीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.
इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद बांसुरी स्वराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मंच पर गरिमापूर्ण उपस्थिति के बीच दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का आगाज हुआ. अपने संबोधन में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “नारी शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है, और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.”
दुलारी देवी फाउंडेशन का साल 2014 से 2026 तक का यह 12 वर्षों का लंबा सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है. निदेशिका प्रीती पाण्डेय को यह सम्मान झुग्गी-झोपड़ियों के जरूरतमंद और सड़कों पर रहने को मजबूर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिया गया है. यह संघर्ष आसान नहीं था; फाउंडेशन ने बच्चों से भीख मंगवाने वाले खतरनाक माफियाओं के खिलाफ डटकर खड़े होकर समाज में एक नई मिसाल कायम की है. मंच से इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए प्रीती पाण्डेय ने बेहद विनम्र भाव से यह पुरस्कार अपनी पूरी टीम को समर्पित किया.
इस गरिमामय अवसर पर दुलारी देवी फाउंडेशन की पूरी टीम और ज्ञानशाला के होनहार बच्चे भी मौजूद रहे, जिनकी खुशियों भरी तस्वीरें देखी जा सकती हैं. कार्यक्रम में काशी क्षेत्र की संचालिका श्वेता पांडेय, सेंट्रल कोऑर्डिनेशन हेड सुब्रतो मन्ना, प्रोजेक्ट हेड शालिनी गोयल और शिक्षिका तरन कौर व आकांक्षा मैम विशेष रूप से उपस्थित रहीं. फाउंडेशन ने Indian PSU का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज सेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहने की नई प्रेरणा देता है.
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…