खेल

MIW vs GGT: हरमनप्रीत का तूफानी अर्धशतक, WPL के पहले मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 143 रनों से रौंदा

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की धमाकेदार शुरुआत हुई है. महिला क्रिकेट के इस नए युग के उदय का गवाह डीवाई पाटिल स्टेडियम बना जहां मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 64 रनों पर समेटते हुए 143 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया और फिर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों को धराशायी करते हुए ओपनिंग मैच में बड़ी जीत दर्ज की.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत खराब रही जब यास्तिका केवल एक रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद मैथ्यूज ने नेट साइवर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 69 रन पहुंचाया. इसी स्कोर पर साइवर आउट हो गईं. इसके बाद 47 रन बनाकर मैथ्यूज आउट हो गईं. विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत क्रीज पर आईं और आते ही उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए.

गुजरात की करारी हार

हरमनप्रीत ने 30 गेंदों पर विस्फोटक 65 रन बनाए. उन्होंने कुल 14 चौके लगाए. उन्होंने लगाातर 7 चौके जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं अमेलिया केर ने नाबाद 45 रन बनाए. मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात की टीम 15.1 ओवरों में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मुंबई के लिए साइक इशाक ने 4 विकेट झटके. जबकि अमेलिया और नेट साइवर ने 2-2 विकेट झटके. गुजरात के केवल दो बैटर दहाई में पहुंच सके. हेमलता 29 रन बनाकर नॉट आउट रहीं जबकि मोनिका पटेल ने 10 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 1 साल से शतक का सूखा, ‘BGT’ में भी बढ़ता जा रहा इंतजार, आखिरी शतक से अब तक, … क्या होगी फॉर्म में वापसी?

गुजरात जायंट्स : बेथ मूनी (कप्तान), सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, ए. गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, डी. हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी

मुंबई इंडियंस महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

43 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

45 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago