देश

7 मार्च को नागालैंड और मेघालय में तो 8 को त्रिपुरा में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

Oath Ceremony: हाल ही में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 7 मार्च को जहां मेघालय में शपथ ग्रहण होगा. वहीं इसी दिन नगालैंड में और इसके अगले दिन 8 मार्च को त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी इन तीनों राज्य के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

बीजेपी और उसके सहयोगियों का रहा शानदार प्रदर्शन

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. यही कारण है कि पूर्वोत्तर के तीन राज्‍यों में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे. पीएम मोदी 7 मार्च को नागालैंड और मेघालय में तो 8 मार्च को त्रिपुरा में बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इन तीनों राज्‍यों में BJP अपने सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है.

शपथ ग्रहण समारोह का कर्यक्रम

मेघालय में 7 मार्च की सुबह 11 बजे तो नागालैंड में उसी दिन दोपहर में 1 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जबकि त्रिपुरा में अगले दिन 8 मार्च को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.

इसे भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी… उमेश पाल की पुरानी FIR से हत्याकांड में आया नया एंगल

भाजपा और उसके सहयोगियों को मिली थी इतनी सीटें

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की थी और इसके सहयोगी आईपीएफटी को एक सीट मिली थी. इसके साथ ही 33 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी यहां पर अपने सहयोगी के साथ सरकार बनाने जा रही है.

नागालैंड के भी 60 सदस्‍यीय विधानसभा में भाजपा ने 12 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है, जबकि उसकी सहयोगी एनडीपीपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है. बात करें मेघालय की तो यहां भी 60 सदस्‍यीय विधानसभा में कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्‍स पार्टी चुनावी नतीजों के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं भाजपा ने यहां दो सीटें जीती हैं. संगमा 32 विधायकों के समर्थन का पत्र मेघालय के राज्‍यपाल फागू चौहान को सौंप चुके हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

7 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

7 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

9 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

9 hours ago