खेल

WPL 2023: RCB की लगातार चौथी हार, यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट से रौंदा, हीली ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी

RCB vs UP 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंद दिया. एलिसा हीली ने नाबाद 96 रन बनाए जबकि देविका वैद्य ने 36 रनों की पारी खेली. दोनों बैटर्स ने तेजी से रन बटोरे और आरसीबी के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. इसके पहले, सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर यूपी वॉरियर्स ने एलिस पैरी के अर्धशतक के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को 19.3 ओवर में 138 रन पर समेट दिया था.

एलिस पैरी ने 39 गेंदों पर 52 रन बनाए जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 24 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया. यूपी वॉरियर्स की तरफ से एक्लेस्टोन ने 13 रन देकर चार और दीप्ति ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए. अंजली सर्वानी ने फील्डिंग में कमाल दिखाया और तीन कैच लेने के अलावा एक रन आउट किया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना केवल चार रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर कवर में कैच दे बैठी. दूसरे छोर पर हालांकि डिवाइन ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया.

पैरी ने जड़ा पचासा

न्यूजीलैंड की इस बल्लेबाज ने ग्रेस हैरिस के पहले ओवर में चौके और छक्के से शुरुआत की लेकिन जब वह मंधाना के आउट होने के बाद पैरी के साथ मजबूती से पारी आगे बढ़ा रही थी तभी एक्लेस्टोन की गेंद कट करने के प्रयास में बोल्ड हो गई। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. पैरी ने भी अंजली सर्वानी पर दो चौके और गायकवाड पर छक्का जड़कर शुरू में अपने इरादे जतला दिए थे. इसे आरसीबी पावर प्ले में 54 रन बनाने में सफल रहा. पैरी ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस बीच कनिका आहूजा (आठ) और हीथर नाइट (एक) उनका साथ नहीं दे पाई.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: इस बल्लेबाज ने पहले IPL ऑक्शन में मचाई धूम, अब भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई नींद

श्रेयंका पाटिल (15) भी तीन चौके जड़ने के बाद एक्लेस्टोन का दूसरा शिकार बनी. पैरी भी 17वें ओवर के शुरू में रन गति तेज करने के प्रयास में दीप्ति शर्मा की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठी. दीप्ति ने इसी ओवर में एरिन बर्न्स (12) को बोल्ड किया. डेथ ओवरों को ध्यान में रखकर रिचा घोष को आठवें नंबर पर उतारा गया लेकिन वह केवल एक रन बनाकर रन आउट हो गई जिससे आरसीबी की रणनीति भी विफल हो गई. आरसीबी ने अंतिम चार ओवरों में केवल 14 रन बनाए और इस बीच पांच विकेट गंवाए.

अंकतालिका में सबसे नीचे है आरसीबी

स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी को अभी तक अपने सभी चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और यह टीम अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है. वहीं मुंबई इंडियंस अपने सभी तीन मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

13 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

1 hour ago