मनोरंजन

मुझे अजीब चीजें दिख रही थीं, जलती हुई कब्रें नजर आती थीं- सना खान ने बताई ‘खतरों के खिलाड़ी’ को ठुकराने की असल वजह

Sana Khan: सना खान ने टीवी और ग्लैमर की दुनिया में काफी नाम कमाया. इसी दौरान उन्होंने शादी भी कर ली.  उस समय उनका करियर काफी अच्छा खासा चल रहा था. हालांकि शादी के बाद भी सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. यहां वे लोगों को आस्था से जुड़ी बातें सीखाती रहती हैं. एक बहुत बड़े टीवी रिएलिटी शो का ऑफर आने के बाद भी उन्होंने वापस जाना मुनासिब नहीं समझा. आखिर ऐसा क्यों हुआ यह राज उन्होंने बता ही दिया.

खतरों के खिलाड़ी में आईं थी नजर

साल 2020 के नवंबर में सना खान ने अनस सईद को अपना हमसफर बना लिया. अपने स्टंट के लिए मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी के 6 सीजन में भी सना नजर आई थीं. वहीं इसके अगले सीजन में भी सना को बुलाया गया था. इस शो के सीजन 10 के लिए उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया था. इसके पीछे की वजह उनका धर्म की ओर मुखर होना रहा.

दिखती थीं जलती हुई कब्रें

सना बताती हैं कि 2019 का साल वह साल था जब रमजान के महीने में उन्हें अजीबो गरीब चीजें दिखाई देने लगी थीं. कभी उन्हें जलती हुई कब्रें नजर आती तो कभी वह खुद सपने में चिल्लाती हुई किसी से मदद की गुहार करती नजर आती थीं. सना का कहना है कि उस समय तो ऐसा हो गया था कि डर के कारण वह सो ही नहीं पाती थीं. ऐसा लगातार एक हफ्ते तक चलता रहा. इसके बाद उनके अंदर कुछ बदलाव होने लगे. उनकी दिनचर्या बदलने लगी. यहां तक कि उन्होंने टीवी को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

इसे भी पढ़ें: OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की मौत, गुरुग्राम की हाईराइज बिल्डिंग से गिरे नीचे

फिर शैतान से लड़ना मुश्किल होता

खतरों के खिलाड़ी को स्वीकार न करने के पीछे सना ने बताया कि अगर वह यह शो एक्सेप्ट कर लेती तो फिर से चीजें बदल जाती. क्योंकि फिर अंदर बैठे शैतान से लड़ना काफी मुश्किल होता. ऐसे में उन्होंने खुद को बचाने का फैसला किया. सना का कहना था कि फिर इस इंडस्ट्री में पैसा और ग्लैमर को देखने के बाद वह उसी में खो जाती.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

17 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

35 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

47 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

56 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago