खेल

RCB की बढ़ी मुश्किलें! स्टार गेंदबाज निकला रेप का आरोपी, पूरे IPL सीजन के लिए टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा नुकसान हुआ है. टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) इस पूरे सीजन में नहीं खेलेंगे. इसकी जानकारी टीम के क्रिकेट हेड मो बॉबट (Mo Bobat) ने दी है.

निजी कारणों से बाहर हुए दयाल

मो बॉबट के अनुसार, यश दयाल इस समय कुछ निजी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, इसलिए वह IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि दयाल अभी भी RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट में जुड़े हुए हैं और टीम का हिस्सा बने रहेंगे.

टीम की रणनीति पर असर

यश दयाल की गैरमौजूदगी RCB के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है. खासकर डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए काफी अहम रहती थी. पिछले सीजन में उन्होंने कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया था, जिससे टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा भी दिखा था. अब RCB को नए गेंदबाजों और बेहतर कॉम्बिनेशन की तलाश करनी होगी.

कानूनी मामलों में घिरे दयाल

यश दयाल का नाम गंभीर कानूनी मामलों में भी सामने आया है. उनके खिलाफ यौन शोषण से जुड़े आरोप लगे हैं. जयपुर में उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के शोषण का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा गाजियाबाद में भी उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप है.

दिसंबर 2025 में कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और मामले को गंभीर बताया था. कोर्ट ने यह भी कहा कि नाबालिग से जुड़े मामलों में खास सावधानी जरूरी होती है.


ये भी पढ़ें: तुरुप का इक्का खतरे में! IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, क्या चोटिल हैं जसप्रीत बुमराह?


शादी भी चर्चा में

इन सब घटनाओं के बीच, IPL 2026 से पहले यश दयाल ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली. यह शादी 4 फरवरी को नोएडा में बेहद सादगी से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए.

फिलहाल यश दयाल क्रिकेट से दूर हैं और उनका भविष्य कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा. RCB को इस सीजन में बिना उनके ही नई रणनीति के साथ उतरना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

15 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

30 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago