Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सादाबाद तहसील के रहने वाले किसान अजीत कुमार अचानक अरबपति बन गए. दरअसल, उनके एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट में एक बहुत बड़ी रकम दिखाई देने लगी. यह राशि इतनी ज्यादा थी कि अजीत खुद भी चौंक गए. शिकायत दर्ज कराने के बाद जब जांच हुई तो एक दौरान कर देने वाला मामला सामने आया. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
अजीत कुमार ने बताया कि एक दिन पहले उनके खाते से 1800 रुपये धोखे से निकाल लिए गए थे. इससे वह पहले ही घबराए हुए थे. अगले दिन जब उन्होंने अकाउंट चेक किया, तो उनके खाते में 1,00,13,56,00,00,01,39,54,2100,23,56,00,00,39 रुपये शो हो रहे थे. उन्हें शक हुआ कि कहीं ये कोई नया फ्रॉड तो नहीं है. उन्होंने तुरंत सादाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही, साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत की.
ये भी पढ़ें: Ayushman Bharat Yojana: PM मोदी के गृहराज्य में यहां 36,000 से ज्यादा लोगों को मिला 87 करोड़ का मुफ्त इलाज
अजीत कुमार एक साधारण किसान हैं. उनके पास सिर्फ आठ बीघा ज़मीन है और वह खेती कर अपना गुज़ारा करते हैं. केनरा बैंक के मैनेजर दीपांशु ने बताया कि इतनी बड़ी राशि किसी के खाते में आना संभव ही नहीं है. यह सिर्फ तकनीकी खामी का मामला है. उन्होंने कहा कि एयरटेल पेमेंट बैंक के पास भी इतनी रकम नहीं है कि वह किसी को ट्रांसफर कर सके.
यह मामला अब पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है. लोग हैरान हैं कि एक मामूली किसान कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन अरबों-खरबों का मालिक बन गया. हालांकि, यह रकम असली नहीं थी. यह सिर्फ सिस्टम की खराबी थी, जिसे लेकर अजीत ने समय रहते कार्रवाई की.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…