Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कुछ घंटों के लिए दुनिया का सबसे ‘अरबपति’ किसान बना अजीत, खाते में आए अरबो रुपये, जानें क्या है पूरा मामला?

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पर किसान की उस वक्त आंखे फटी रह गई. जब उनके खाते में अरबो रुपये आए. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Hathras News

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सादाबाद तहसील के रहने वाले किसान अजीत कुमार अचानक अरबपति बन गए. दरअसल, उनके एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट में एक बहुत बड़ी रकम दिखाई देने लगी. यह राशि इतनी ज्यादा थी कि अजीत खुद भी चौंक गए. शिकायत दर्ज कराने के बाद जब जांच हुई तो एक दौरान कर देने वाला मामला सामने आया. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

अचानक बना दुनिया का सबसे अरबपति किसान (Hathras News)

अजीत कुमार ने बताया कि एक दिन पहले उनके खाते से 1800 रुपये धोखे से निकाल लिए गए थे. इससे वह पहले ही घबराए हुए थे. अगले दिन जब उन्होंने अकाउंट चेक किया, तो उनके खाते में 1,00,13,56,00,00,01,39,54,2100,23,56,00,00,39 रुपये शो हो रहे थे. उन्हें शक हुआ कि कहीं ये कोई नया फ्रॉड तो नहीं है. उन्होंने तुरंत सादाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही, साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत की.

ये भी पढ़ें: Ayushman Bharat Yojana: PM मोदी के गृहराज्य में यहां 36,000 से ज्यादा लोगों को मिला 87 करोड़ का मुफ्त इलाज

तकनीकी गड़बड़ी का निकला मामला

अजीत कुमार एक साधारण किसान हैं. उनके पास सिर्फ आठ बीघा ज़मीन है और वह खेती कर अपना गुज़ारा करते हैं. केनरा बैंक के मैनेजर दीपांशु ने बताया कि इतनी बड़ी राशि किसी के खाते में आना संभव ही नहीं है. यह सिर्फ तकनीकी खामी का मामला है. उन्होंने कहा कि एयरटेल पेमेंट बैंक के पास भी इतनी रकम नहीं है कि वह किसी को ट्रांसफर कर सके.

गांव में बना चर्चा का विषय

यह मामला अब पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है. लोग हैरान हैं कि एक मामूली किसान कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन अरबों-खरबों का मालिक बन गया. हालांकि, यह रकम असली नहीं थी. यह सिर्फ सिस्टम की खराबी थी, जिसे लेकर अजीत ने समय रहते कार्रवाई की.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital