प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और भारत के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हर गरीब के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में आप उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को लोकप्रिय जननेता बताते हुए जन्मदिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण से यही प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.”
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…
कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…
Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…
MPNRC donkey nursing registration certificate: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया 'DONKEY MPNRC' के…
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…