ट्रेंडिंग

Dussehra Wishes 2025: बुराई पर अच्छाई का पाठ…,दशहरा पर इन खास संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं, भक्तिमय रहेगा दिन

Dussehra Wishes 2025: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन के रूप में भी मनाया जाता है. इसी दिन भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया था. वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था. इस साल 02 अक्टूबर यानी आज दशहरा मनाया जा रहा. ऐसे में आप इस दिन को खास बनाने के लिए अपने प्रियजनों को ये बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

दशहरा की शुभकामनाएं Dussehra Wishes 2025

अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय.

दशहरा की शुभकामनाएं

आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए
दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको
हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

शान्ति अमन के इस देश में
बुराई को मिटाना होगा
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर भाईचारा बनाना होगा!

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

चांद की चांदनी शरद की बहार
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको
दशहरा का त्यौहार!

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश

दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान राम की तरह
आप सफलता की राह पर चलते रहें,
आप जीवन के हर चरण में जीत हासिल करे.

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

आपके जीवन में हो खुशियों का बसेरा
तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा!

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे
भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

बुराई का होता है विनाश
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!

Happy Dussehra 2025: हैप्पी विजयादशमी!

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

7 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

7 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago