दुनिया

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन, 12 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

PoJK Protests: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पिछले 72 घंटों से मुजफ्फराबाद, धीरकोट और डैडयाल समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ये प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के नेतृत्व में हो रहे हैं जिसमें लोग सार्वजनिक अधिकारों और राजनीति में सुधार की मांग कर रहे हैं.

12 नागरिकों की मौत

इस आंदोलन के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं. जिससे अब तक करीब 12 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फराबाद में पांच, धीरकोट में पांच और डैडयाल में दो प्रदर्शनकारियों की जान गई है. घायलों में कई की हालत गंभीर है और उन्हें गोली लगने के घाव हैं.

क्या है पूरा मामला?

AAC ने सरकार की नाकामी को लेकर 29 सितंबर को पूर्ण बंद और पहिया-जाम हड़ताल का ऐलान किया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी 38 प्रमुख मांगों को नजरअंदाज किया है, जिनमें कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित विधायी सीटों को खत्म करने की मांग भी शामिल है. स्थिति को काबू में करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने पंजाब और इस्लामाबाद से हजारों अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं. सशस्त्र बलों ने फ्लैग मार्च भी किया है, लेकिन इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है.

UKPNP की अपील

इस बीच, यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) के प्रवक्ता नासिर अज़ीज़ खान ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में PoJK में बढ़ते मानवीय संकट को लेकर चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, दिया ये खास संदेश

खैबर पख्तूनख्वा में 30 नागरिकों की मौत

पिछले हफ्ते खैबर पख्तूनख्वा में हुए हवाई हमलों में 30 नागरिकों की मौत के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं. अब PoJK में लोग खुलकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago