ट्रेंडिंग

Gajendra Singh Shekhawat का यह वीडियो आपने देखा? छात्रों के साथ किचन में कुकिंग करते नजर आए पर्यटन मंत्री

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री तथा जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. इस वीडियो में वह दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM Pusa) के किचन में नजर आ रहे हैं.

किचन में छात्रों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने न केवल कुकिंग की बारीकियां सीखीं, बल्कि खुद एप्रन और ग्लव्स पहनकर एक स्वादिष्ट डिश भी तैयार की.

‘अच्छा बना है सर…’ डिश चखकर मुस्कुराए छात्र

वीडियो में देखा जा सकता है कि गजेंद्र सिंह शेखावत पूरी तल्लीनता के साथ छात्रों का मार्गदर्शन लेते हुए कुकिंग कर रहे हैं. जब डिश बनकर तैयार हुई, तो उन्होंने वहां मौजूद विद्यार्थियों को इसे चखने के लिए दिया. डिश का स्वाद चखने के बाद छात्रों ने मुस्कुराते हुए कहा, “सर, बहुत अच्छा बना है.”

इस पर केंद्रीय मंत्री ने हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि यह सच में स्वादिष्ट बना था या छात्रों ने सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ऐसा कहा, यह तो वही बेहतर जानते हैं. मंत्री के इस मजाकिया जवाब पर पूरा किचन ठहाकों से गूंज उठा.

पर्यटन मंत्री ने की युवा शेफ्स के हुनर की सराहना

कुकिंग के इस अनुभव के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंस्टिट्यूट के युवा शेफ्स के हुनर, जुनून और कड़ी मेहनत की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये युवा ही भारत की समृद्ध हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का असली भविष्य हैं. केंद्रीय मंत्री का यह सहज और दोस्ताना अंदाज छात्रों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़िए: खाली हो रहे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक का क्या होगा? मंत्री गजेंद्र शेखावत ने बताया पीएम मोदी का ‘ग्रैंड विजन’

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

2 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

8 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

10 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

18 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

34 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

46 minutes ago