ट्रेंडिंग

स्ट्रीट गर्लफ्रेंड सर्विस का बढ़ा चलन…जानें क्या है ये और इसमें कितना आता है खर्चा?

Street Girlfriend Service: आधुनिकता के इस दौर में दुनिया में कई मामलों में तेजी से बदलाव दिखने को मिल रह है. लोगों के रहन-सहन से लेकर सोचने-विचारने में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है यहां तक कि प्यार के मामले में भी अब लोग इमोशनल होने के बजाए प्रैक्टिकल होते जा रहे हैं.

युवाओं (लड़की/लड़का) में तेजी से ये ट्रेंड बढ़ा है कि वो एक दिन किसी और के साथ तो दूसरे दिन किसी और के साथ दिखाई देते हैं. इसी बीच एक नया ट्रेंड भी सामने आया है, जिसे स्ट्रीट गर्लफ्रेंड सर्विस के तौर पर जाना जा रहा है. कुल मिलाकर प्यार-मोहब्बत जैसे मामलों पर भी अब पैसा हावी होता जा रहा है और अब ये भी कोई सच्चा व पवित्र रिश्ता नहीं रहा.

ये भी पढ़ें-वो महिला थीं इसलिए कॉलेज ने दाखिला लेने से कर दिया था मना…जानें फिर कैसे बनीं देश की पहली महिला सर्जन व विधायक?

जानें क्या है स्ट्रीट गर्लफ्रेंड सर्विस?

स्ट्रीट गर्लफ्रेंड सर्विस का मतलब है कुछ पैसे चुकाकर किसी भी लड़की को अपनी गर्लफ्रैंड बना लेना वो भी कुछ समय के लिए. दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां पर लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए किराए पर गर्लफ्रेंड बना सकते हैं. इस तरह से आप किसी लड़की को पैसा देकर उसे अपनी प्रेमिका बना सकते हैं. इन घंटों में लड़की आपके साथ उसी तरह से रहेगी, जैसे एक प्रेमिका प्रेमी के साथ रहती है. फिलहाल इस मामले में चीन सबसे आगे है. यहां पर सड़कों पर लड़कियों का एक ग्रुप (जो कि स्ट्रीट गर्लफ्रेंड के नाम से जाना जाता है) अपना प्राइज चार्ट लेकर बैठ जाती हैं और 18 साल से ऊपर के लड़कों को सर्विस देती हैं.

जानें किस तरह की होती है ये सर्विस?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रीट गर्लफ्रेंड का चलन चीन में इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है कि इनकी तरफ खासतौर से सिंगल युवा लड़के आकर्षित हो रहे हैं. अगर कोई युवा लड़का इन स्ट्रीट गर्लफ्रेंड्स से सर्विस लेना चाहता है और अपना अकेलापन दूर करना चाहता है तो उसे अलग-अलग सर्विस के लिए अलग-अलग तरह की कीमत चुकानी होती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे अगर लड़का सिर्फ गले लगाना चाहता है तो इसके लिए वह स्ट्रीट गर्लफ्रेंड को 1 युआन देगा. भारतीय रुपये में ये करीब 11 रुपये होते हैं तो वहीं अगर वह स्ट्रीट गर्लफ्रेंड को किस करना चाहता है तो उसे 15 युआन चुकाने होंगे जो कि भारतीय रुपयों में ये करीब 115 रुपये होते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि स्ट्रीट गर्लफ्रेंड के साथ बैठ कर आप ड्रिंक करें तो इसके लिए आपको 40 युआन खर्च करने होंगे. भारतीय रुपयो में 40 युआन 461 रुपये के करीब होते हैं. तो वहीं अगर कोई चाहता है कि ये स्ट्रीट गर्लफ्रेंड उसके साथ फिल्म देखने के लिए जाए तो इसके लिए उसे 15 युआन खर्च करने पड़ते हैं. तो वहीं स्ट्रीट गर्लफ्रेंड को घर लाने और आपके साथ घर के कामों में मदद कराने के लिए 20 युआन खर्च करने पड़ते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

3 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

4 hours ago