सूर्य देव और राशिचक्र.
Surya Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का असर कमोबेश प्रत्येक राशि के लोगों पर होता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 2 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. चूंकि, अश्लेषा नक्षत्र बुध का माना गया है और ऐसे में सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश करना राशिचक्र की तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ और फायदेमंद माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि सूर्य का बुध के नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों की तकदीर बदलने वाली है.
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लिए खास माना जा रहा है. बुध के नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन आएगा. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि बेहद लाभकरी साबित होगी. इस दौरान रुके हुए तमाम कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. नौकरी-व्यापार में आ रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. आर्थिक जीवन संवृद्ध रहेगा. व्यापार को लेकर विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है. विदेश यात्रा लाभकारी रहेगी. बुद्धि के इस्तेमाल से हर कार्य में सफलता मिलेगी. आमदनी के कई नए स्रोत बनेंगे. आमदनी बढ़ेगी. धन का बचत करने में सफल होंगे.
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लिए भी लाभकारी रहने वाला है. सूर्य देव की कृपा से नौकरी में उन्नति होगी. इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी करने वालों की कोई बड़ी योजना साकार होगी. व्यापार करने वालों को इस दौरान जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. बिजनेस में विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे. शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ होगा. कार्यस्थल पर किए गए काम की तारीफ होगी. वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. धन कमाने का अच्छ अवसर प्राप्त होगा.
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि से जुड़े लोगों के जीवन में सकारात्मकता आएगी. करियर और व्यापार में जबरदस्त तरक्की होगी. कार्यस्थल पर नया मुकाम हासिल करेंगे. जॉब में अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन हो सकता है. साथ ही साथ सैलरी में वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है. बिजनेस करने वाले इस दौरान विदेश यात्रा कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है. वहीं, जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. सेहत के नजरिए से सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन खास है. स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त तक मौज में रहेंगे ये 3 राशि वाले, मंगल के राशि परिवर्तन से रहेंगे खुशहाल; होगी खूब तरक्की
यह भी पढ़ें: बुध ग्रह की उल्टी चाल से ये 4 राशियां होंगी खुशहाल, 5 अगस्त से शुरू होगा तरक्की का समय
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…