ट्रेंडिंग

Teachers Day 2025 Wishes: टीचर्स डे पर इन बेहतरीन शायरियों और स्टेटस के जरिए अपने गुरुजनों का ऐसे करें धन्यवाद, भेजें ये संदेश

Teachers Day 2025 Wishes: कहते हैं कि एक अच्छा शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करता है. शिक्षकों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन देश के सभी स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो शिक्षक और छात्रों के बीच का अनमोल रिश्ता दर्शाते हैं. ऐसे में अगर आप अपने शिक्षक के इस दिन को और खास बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार संदेश लेकर आए हैं.

Teachers Day 2025 Wishes

1. ज्ञान का संग्रह, बुद्धि का विकास,
आपके मार्गदर्शन से हुआ है विकास
शिक्षक आप हमारे जीवन का प्रकाश,
आपके आशीर्वाद से मिलेगा सफलता का आकाश.

2. शिक्षक का प्यार अनमोल होता है,
हमेशा हमारे साथ रहता है
शिक्षक के बिना कोई भी सफल नहीं होता,
उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए.

3. आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु है माना,
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना.

4. क्या दूं गुरु-दक्षिणा,
मन ही मन मैं सोचूं
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा,
अगर जीवन भी अपना दे दूं.

5. गुरुदेव आप हमारे मार्गदर्शक,
आपके ज्ञान से हम सफल हुए
शिक्षक का जीवन पवित्र होता है,
हमारे भविष्य का निर्माण करता है.

6. शिक्षक का स्थान सबसे ऊंचा,
उन्होंने हमें बनाया अद्भुत
बच्चों के मन में रोशनी लाते,
उन्हें सही राह दिखाते.

7. गुरु ब्रह्मा,
गुरु विष्णु,
गुरु देवो महेश्वरा,
गुरु साक्षात परम्ब्रम्ह
तस्मय श्री गुरुवनमः

8. गुरु गोविंद दोउ खड़े,
काके लागू पाव,
बलिहारी गुरु आपने,
गोविंद दियो बताय.

9. बुद्धिमान को बुद्धि देती और अज्ञानी को ज्ञान
शिक्षा से ही बन सकता हैं मेरा देश महान.

10. भूलकर भी गुरु का अपमान मत करना,
भूलकर भी शिक्षा का तिरस्कार मत करना,
उस दिन अपनी भूल पर बड़ा पछताओगे
जिस दिन मुसीबतों से लड़ नहीं पाओगे.

11. जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान
जो करता है वीरों का निर्माण
जो बनाता है इंसान को इंसान
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

12. गुरु का स्थान सबसे ऊंचा,
गुरु बिन कोई ना दूजा
गुरु करें सबकी नाव पार,
गुरु की महिमा सबसे अपार!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: Teachers Day: पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस की दीं शुभकामनाएं, बोले-उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं टीचर

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago