खेल

Asia Cup 2025 से पहले Hardik Pandya का नया लुक हुआ वायरल, क्रिकेटर को पहचानना हुआ मुश्किल

Asia Cup 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. बस चार दिन बाद एशिया की आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी और क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा. टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अब टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं.

इस बार सबकी नजरें जिस खिलाड़ी पर टिकी होंगी, वो हैं Hardik Pandya. बैट और बॉल से मैच पलट देने वाले हार्दिक सिर्फ खेल में ही नहीं, बल्कि अपने नए लुक से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं.

Hardik Pandya ने बदला अपना लुक

दुबई रवाना होने से पहले हार्दिक ने एक जबरदस्त हेयर ट्रांसफॉर्मेशन किया है. उन्होंने सैंडी ब्लॉन्ड कलर का हेयरकट लिया है, जो उन पर गज़ब का सूट कर रहा है. इंस्टाग्राम पर जैसे ही उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी.

तस्वीरें इतनी तेजी से वायरल हुईं कि कई लोगों ने तो मजाक में लिखा, “पहचान ही नहीं पाए!” हार्दिक का ये कूल और फ्रेश अंदाज बता रहा है कि मैदान पर उतरने से पहले उन्होंने अपना फैशन गेम भी पूरी तरह तैयार कर लिया है.

फैशन और क्रिकेट दोनों के सुपरस्टार

हार्दिक पांड्या हमेशा से ही अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहते हैं. चाहे कोई ब्रांडेड आउटफिट हो, ट्रेंडी एक्सेसरीज़ या फिर यूनिक हेयरस्टाइल, हर बार वो कुछ ऐसा करते हैं जिससे फैंस के बीच चर्चा छिड़ जाती है.

यही वजह है कि उन्हें मैदान से बाहर भी उतनी ही लोकप्रियता मिलती है जितनी मैदान के अंदर. एशिया कप से ठीक पहले उनका ये नया लुक एक तरह से फैंस के लिए बोनस एंटरटेनमेंट बन गया है.

Asia Cup 2025 में टीम इंडिया का बड़ा हथियार

क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक पांड्या से इस बार भी बहुत उम्मीदें हैं. बतौर ऑलराउंडर वो टीम में बैलेंस लाते हैं. माना जा रहा है कि हार्दिक नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे और तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर 4 ओवर फेंकेंगे. उनकी सबसे बड़ी ताकत यही है कि वो किसी भी हालात में मैच का रुख बदल सकते हैं. पावरप्ले में विकेट झटकना हो या डेथ ओवर्स में रन रोकना, हर भूमिका में हार्दिक फिट बैठते हैं.

ये भी पढ़ें- Amit Mishra: IPL में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज, इन टीमों के लिए खेलते हुए बनाया कीर्तिमान

हार्दिक का सफर और आंकड़े

पिछले नौ सालों में हार्दिक पांड्या ने भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. टेस्ट क्रिकेट से भले ही वो अब बाहर हों, लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेट में उनका दबदबा कायम है. अब तक 11 टेस्ट में उन्होंने 532 रन और 17 विकेट लिए हैं.

वनडे में 94 मैचों में 1904 रन और 91 विकेट उनके नाम हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक 114 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 1812 रन बनाने के साथ 94 विकेट भी लिए हैं. आंकड़े साफ बताते हैं कि वो टीम इंडिया के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

3 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

4 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

19 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

21 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

36 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

42 minutes ago