यूटिलिटी

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: अपनी जमा-पूंजी लगाकर जमीन या प्लॉट खरीदते समय केवल बेचने वाले के वादों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग में धोखाधड़ी और कानूनी विवादों से बचने के लिए रजिस्ट्री के साथ-साथ कई सरकारी दस्तावेजों का मिलान करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं वे 7 कौन से मुख्य कागज हैं, जिन्हें देखे बिना सौदा कभी पक्का नहीं करना चाहिए.

जमीन या प्लॉट खरीदते समय धोखेधड़ी से बचने के लिए सेल डीड, मदर डीड, खसरा-खतौनी, म्यूटेशन, ईसी, भू-नक्शा और कोर्ट केस स्टेटस की पूरी जांच करनी चाहिए. सही कागजात और सरकारी रिकॉर्ड का मिलान ही आपके निवेश को सुरक्षित बनाता है.

मालिकाना हक और इतिहास: सेल डीड और मदर डीड की जांच

जमीन खरीदने की प्रक्रिया में सबसे पहला दस्तावेज सेल डीड (रजिस्ट्री) होता है, जिससे वर्तमान मालिक के नाम और जमीन के क्षेत्रफल का पता चलता है. इसके बाद मदर डीड (पुराना मालिकाना रिकॉर्ड) देखना अनिवार्य है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह जमीन वर्तमान विक्रेता के पास कैसे आई और इससे पहले इसके मालिक कौन-कौन थे. इन दोनों दस्तावेजों के जरिए जमीन के मालिकाना हक की पूरी कड़ी साफ हो जाती है.

सरकारी रिकॉर्ड और कर्ज का ब्योरा: खसरा-खतौनी व EC

केवल कागजी रजिस्ट्री पर संतुष्ट न होकर खसरा-खतौनी या जमाबंदी के सरकारी ऑनलाइन/ऑफलाइन रिकॉर्ड से जमीन के रकबे का मिलान करें. इसके साथ ही इनकंब्रेंस सर्टिफिकेट (EC) निकलवाएं, जिससे यह पता चलता है कि जमीन पर कोई बैंक लोन, बंधक या अन्य वित्तीय देनदारी तो दर्ज नहीं है. अगर जमीन गिरवी रखी गई होगी, तो ईसी से उसकी तुरंत जानकारी मिल जाएगी.

नामांतरण, नक्शा और अदालती विवाद: म्यूटेशन व लीगल केस स्टेटस

जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) यह साबित करता है कि सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में विक्रेता का नाम दर्ज है या नहीं. इसके अलावा जमीन का नक्शा और मौके की चौहद्दी जरूर नापें, ताकि कागजी क्षेत्रफल और धरातल की स्थिति में अंतर न हो. सबसे अंत में यह पक्का करें कि उस जमीन पर कोई पारिवारिक झगड़ा या कोर्ट केस तो नहीं चल रहा है. किसी भी संशय की स्थिति में लीगल एक्सपर्ट से कागजात जरूर सत्यापित कराएं.

यह भी पढ़ें-बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

5 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

6 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

24 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

52 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

59 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

1 hour ago