यूटिलिटी

8th Pay Commission: क्या है फिटमेंट फैक्टर और इससे कैसे तय होगी आपकी नई सैलरी? समझें 2.1 से 3.0 तक का पूरा गणित

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर है. 8वें वेतन आयोग ने 10 जुलाई को कोलकाता में अपनी अहम बैठक पूरी कर ली है. इस बैठक में विभिन्न संगठनों, कर्मचारी संघों और यूनियनों को आयोग के सामने अपनी बातें और मांगें रखने का पूरा मौका मिला. वैसे, कोलकाता तो बस शुरुआत है; आयोग आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई और बैठकें करेगा. इसके बाद ही कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों, पेंशन और सबसे जरूरी ‘फिटमेंट फैक्टर’ पर अंतिम सिफारिशें तैयार की जाएंगी.

आखिर क्या है यह ‘फिटमेंट फैक्टर’?

आसान शब्दों में कहें तो फिटमेंट फैक्टर वह जादुई नंबर या गुणक है जिससे गुणा करके किसी भी कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी तय होती है. यानी यह फैक्टर जितना बड़ा होगा आपकी जेब में आने वाली सैलरी भी उतनी ही मोटी होगी. हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं किया है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर कितना रहने वाला है.

एक्सपर्टस का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर का असर हर पे-लेवल पर अलग तरह से पड़ता है. इसलिए किसी एक नंबर को सच मानने के बजाय अलग-अलग संभावनाओं को समझना बेहतर है. आइए इसे कुछ आसान उदाहरणों से समझते हैं.

लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है.

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.1 रहा तो सैलरी बढ़कर 37,800 रुपये हो जाएगी.

यदि यह 2.5 तय हुआ तो आंकड़ा 45,000 रुपये पहुंचेगा.

और अगर सरकार ने इसे 3.0 कर दिया तो बेसिक सैलरी सीधे 54,000 रुपये हो जाएगी.

लेवल 10 के अधिकारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी 56,100 रुपये है.

2.1 के फैक्टर पर यह 1.18 लाख रुपये हो जाएगी.

2.5 के फैक्टर पर 1.40 लाख रुपये तक पहुंचेगी.

वहीं, 3.0 का फिटमेंट फैक्टर मिलने पर यह बढ़कर 1.68 लाख रुपये हो सकती है.

यहां आपको बताना जरूरी हो जाता है कि ये आंकड़े केवल संभावित अनुमान हैं. असली फैसला आयोग की रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ही करेगी.

ये भी पढ़ें- शादी के सीजन में आम जनता को बड़ी राहत! आसमान से नीचे गिरे सोने-चांदी के दाम; जानें आज के ताजा दाम

भत्तों पर पड़ेगा सीधा असर

कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि आपकी पूरी सैलरी का ढांचा इसी पर टिका होता है. जब आपकी बेसिक सैलरी बढ़ती है तो उससे जुड़े अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रैवल अलाउंस (TA) भी खुद-ब-खुद बढ़ जाते हैं.

यही नहीं इसका सीधा फायदा रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा क्योंकि भविष्य में होने वाला पेंशन संशोधन भी इसी नए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

2 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

2 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

5 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

21 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

22 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

36 minutes ago