यूटिलिटी

रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा एरियर? PM मोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों ने की मांग

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर्ड कर्मचारियों की नजरें भी 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं. हर कोई जानना चाहता है कि जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो उनकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल उन कर्मचारियों को लेकर है, जो आयोग लागू होने से पहले ही रिटायर हो जाएंगे. क्या ऐसे कर्मचारियों को भी बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा? क्या उन्हें जनवरी 2026 से एरियर दिया जाएगा? इन सवालों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है. इसी मुद्दे पर रिटायर्ड कर्मचारियों के एक संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखी हैं. संगठन चाहता है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ उन पेंशनरों और फैमिली पेंशन पाने वालों को भी मिले, जो आयोग की संभावित प्रभावी तारीख से पहले रिटायर हो चुके हैं. आइए समझते हैं कि 8वें वेतन आयोग में रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए क्या कुछ खास हो सकता है.

1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद, लेकिन तारीख पर फैसला बाकी

8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसकी लागू होने की तारीख को लेकर है. माना जा रहा है कि आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आयोग की सिफारिशें इसी तारीख को लागू हो चुकी हैं. फिलहाल आयोग अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है और अंतिम फैसला केंद्र सरकार को लेना है. इस बीच आयोग के प्रतिनिधि अलग-अलग शहरों में जाकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के संगठनों से बातचीत कर रहे हैं. इन बैठकों में कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों, पेंशन और दूसरी सुविधाओं से जुड़ी मांगों को समझा जा रहा है. इन सुझावों के आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा.

2027 में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मिलेगा एरियर?

मान लीजिए कोई केंद्रीय सरकारी कर्मचारी साल 2027 में रिटायर होता है और 8वां वेतन आयोग उसके रिटायरमेंट के बाद लागू होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होती हैं तो क्या उस कर्मचारी को भी एरियर मिलेगा? इसका जवाब फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. ऐसे कर्मचारियों को एरियर मिलने की संभावना हो सकती है, लेकिन यह केंद्र सरकार के अंतिम फैसले और आयोग की सिफारिशों में तय की गई शर्तों पर निर्भर करेगा. सरकार जब आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देगी, तभी स्पष्ट होगा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को एरियर और संशोधित पेंशन का लाभ किस तरह मिलेगा.

रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र

रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (REWA) ने सितंबर 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों के हितों का मुद्दा उठाया था. संगठन की मांग है कि 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशन से संबंधित जो भी सिफारिशें लागू की जाएं, उनका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए. एसोसिएशन ने खासतौर पर उन पेंशनरों और फैमिली पेंशन पाने वालों को शामिल करने की मांग की है, जो 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हो चुके हैं. संगठन का कहना है कि इसके लिए आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस यानी कामकाज की शर्तों में जरूरी बदलाव किया जा सकता है. इससे पुराने पेंशनरों को भी नए वेतन आयोग का फायदा मिल सकेगा.

कब तक आ सकता है 8वें वेतन आयोग पर फैसला?

8वां वेतन आयोग फिलहाल कर्मचारियों और पेंशनरों के संगठनों से बातचीत कर उनकी मांगों को समझने में जुटा है. इसके बाद आयोग अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगा. रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार और कैबिनेट स्तर पर सिफारिशों पर विचार किया जाएगा. मंजूरी मिलने के बाद ही इन्हें लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने और सरकार को सौंपने के लिए कुल 18 महीने का समय दिया गया है. ऐसे में कर्मचारियों को अंतिम फैसले के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर 8वां वेतन आयोग सिर्फ नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी अहम है. हालांकि, एरियर, पेंशन में बढ़ोतरी और पुराने पेंशनरों को मिलने वाले लाभ को लेकर स्थिति तभी साफ होगी, जब केंद्र सरकार आयोग की सिफारिशों पर अंतिम फैसला लेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

भारत को ‘हाथ काटने’ की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO सम्मेलन में होंगे शामिल

Musadik Malik: सिंधु जल समझौते पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाले पाकिस्तानी…

3 minutes ago

केले के छिलकों को न समझें कचरा, घर पर ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद; पौधों में आएंगे ज्यादा फूल और फल

Banana Peel Fertilizer: केले के छिलकों में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस पौधों की…

29 minutes ago

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को पकड़ा, अमिताभ बच्चन लिखे- ‘बच गए’

Amitabh Bachchan: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटरों को…

35 minutes ago

बिना ब्रेक के सफर पर निकली वंदे भारत ट्रेन…! 463 किमी तक दौड़ी, रेलवे में मचा हड़कंप; जांच के आदेश

झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी जा रही खाली वंदे भारत ट्रेन को…

1 hour ago

कॉलेज में नीलम देवी को देखते ही दिल दे बैठे थे अनंत सिंह, ऐसे रचाई थी शादी

Anant Singh Love Story: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया…

1 hour ago

‘अर्नब’ के बाद तबाही मचाने आ रहा एक और चक्रवात! जानिए कहां तक पहुंचा और किन राज्यों में मचाएगा तबाही?

बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती सिस्टम को लेकर ओडिशा समेत पूर्वी और दक्षिण भारत…

2 hours ago