यूटिलिटी

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड से जुड़ी सारी दिक्कतें अब मिनटों में होंगी दूर, इन आसान स्टेप्स से समझिए

Aadhaar Card Update: आज के दौर में आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज माना जाता है. इसके बिना आप कई सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में अगर आपकेे पास आधार कार्ड मौजूद नहीं है और आप बनवाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफ़ी ख़ास है. इसके साथ ही  अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता चेंज करवाना  चाहते हैं, तो  आप इसे घर बैठे भी इसे आसानी से कर सकते हैं. तो चलिए जानतें है इसके  आसान स्टेप्स.

आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया

आधार कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आसानी से बनवा सकते हैं. साथ ही आधार कार्ड में दर्ज नाम, सरनेम, पता भी चेंज करना  चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से करवा सकते हैं. हम आपको जो भी  प्रक्रिया बताने वाले  हैं, इसके बाद आपको न तो किसी भी तरह की  झंझट होगी. न ही आपको  किसी तरह की  परेशानी का सामने करना होगा .

ये भी पढ़े- LIC Whatsapp Service: LIC ने ग्राहकों को दिया तोहफा, शुरू की WhatsApp सर्विस, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ

सबसे पहले आप आधार कार्ड के आधिकारीक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को अपने लैपटॉप या फिर मोबाइल में ओपन कर ले . यहां आपको लॉग-इन का ऑप्शन मिलेगा . इसके लिए आपको मोबाइल नंबर और Captcha फ़िल करना होगा , जिसके बाद आप इसको  लॉग-इन कर सकते हैं.

अगर आपके पास पहले से कोई आधार कार्ड है, तो आगे मांगी जा रही डिटेल्स को भर सकते है . यदि  आप आधार कार्ड से अभी तक  वंचित हैं, तो आपको मेक आधार कार्ड के ऑप्शन पर पहले अपने डिटेल्स शेयर करे. लॉग-इन करने के बाद नाम और सरनेम के ऑप्शन को भरे . इसके बाद आपके दिए नंबर पर एक ओटीपी कोड जायेगा. जिसे दिए गए बॉक्स में दर्ज कर सकते है . इतना करते ही आपके सामने सेल्फ सर्विस का ऑप्शन खुलेगा , जहां जाकर आप अपना नाम, सरनेम चेंज कर  सकते हैं.

अगर आप अपने शादी के बाद सरनेम बदलने  को लेकर परेशान हैं, तो उपर बताए गये प्रक्रिया को फॉलो कर आप आसानी से ऐसा कर  सकते हैं. यहां आपको किसी तरफ की पैसे देने की जरूरत नहीं होगी. बस आपको एक सहायक दस्तावेज देना  होगा, जो आधिकारीक सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किया प्रमाण पत्र हो. इस प्रमाण पत्र में पता होना ज़रूरी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago