देश

Bihar: हाजीपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर मंत्री श्रवण कुमार का बेतुका बयान, बोले- बिहार में शराबबंदी है तो शराब पीने क्यों जा रहे हैं

Minister Shravan Kumar’s Statement: बिहार में हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि तीनों ने प्रदेश में शराब बंदी के बावजूद शराब का सेवन किया था. जिसकी वजह से इन लोगों की मौत हो गई. वहीं इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बेतुका बयान दिया है. श्रवण कुमार ने कहा कि जब लोगों को पता है कि बिहार में शराबबंदी है तो जहर पीने क्यों जा रहे हैं? कहा कि जब पीने जा रहे हैं तो इसका खामियाजा आप और आपके परिवार वाले ही भुगत रहे हैं.

मंत्री श्रवण कुमार के बयान के इस बयान के बाद लोग लगातर तंज भी कस रहे हैं. बिहार में जहरली शराब के चलते कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

जहरीली शराब से मौतों पर मंत्री का बयान

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवर कुमार यहीं नही रुके उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ जहरीली शराब ही बिक रही है, लोगों को जहरीली शराब ही पिलाया जा रहा है, असली शराब कोई नहीं पिला रहा है , जहर वाला ही शराब पिला रहा है, शराब पिएंगे तो जहर वाला ही पिएंगे ना. इसके बाद मंत्री ने श्रवण ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि जो लोग भी जहरीली शराब बेच रहा है अगर इस तरह का कृत्य में लगे हुए हैं वह बक्से नहीं जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Bihar: भागलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, भरे बाजार में महिला के हाथ-पैर और कान काटकर हत्या

मंत्री के बयान पर पूछे गए सवाल

श्रवण कुमार के शराब बंदी वाले बयान पर सवाल क्या गया कि बिहार में शराबबंदी है तो शराब की निर्यात कहां से हो रही है और शराब बंदी के बावजूद इस तरह की घटना क्यों हो रहीं है ? तो मंत्री ने इस पर अलग ही अंदाज में बयान दिया कि देश में 302 धारा लगा हुआ है, जिन पर आरोप लगता है वह जेल जाते आजीवन कारावास होता ही है, फिर भी कुछ घटना होती रहती है, कुछ गड़बड़ करने वाले समाज में लोग रहते हैं, जो गड़बड़ी करते रहते हैं उन पर सरकार की नजर है वह जरूर पकड़े जाएंगे, वह जरूर हिरासत में आएंगे.

शराबबंदी को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है देर हुई है लेकिन अंधेर नहीं हुई है, काफी लोग सचेत हो चुके हैं कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जिस तरह का कर रहे हैं वह लोग भी पकड़े जाएंगे. उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रही है देर हुई है लेकिन अंधेर नहीं हुई है, काफी लोग सचेत हो चुके हैं कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जिस तरह का कर रहे हैं वह लोग भी पकड़े जाएंगे.

बता दें कि बिहार में काफी समय से शराब बंदी है उसके बावजूद भी लोग पीने के लिए शराब का इंतेजाम कर लेते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

5 seconds ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

8 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

50 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago