उर्फी जावेद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई (फोटो सोशल मीडिया)
Urfi Javed: ‘बिग बॉस ओटीटी’ की उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने यूनिक फैशन सेंस के साथ ही साथ अपने बयानों से भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. इस बार भी वह अपने बयान को लेकर खबरों में हैं. चाहत खन्ना से लेकर चेतन भगत तक अन्य लोगों को फटकार लगा चुकी उर्फी अब टीनएजर्स को फटकार लगाई हैं, जो उन्हें कॉल करके परेशान कर रहे हैं और उन्हें अशब्द कह रहे हैं.
उर्फी ने अपने हालिया पोस्ट में खुलासा किया है. कि एक टीनएजर्स ग्रुप है. जो उन्हें लगातार फोन करता है और गाली-गलौज कर परेशान कर रहा है. उन्होंने टीनएजर्स के नाम की प्रोफ़ाइल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और कहा है कि जो भी उनके माता-पिता के बारे में बताएगा, उन्हें वह इनाम देंगी.
उर्फी जावेद ने उन टीनएजर्स को टैग करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट में लिखा, “यह बच्चा और उसके दोस्त 10 दोस्त मुझे नॉनस्टॉप कॉल कर रहे हैं ( मुझे नहीं पता कि मेरा नंबर उन्हें कहां से मिला) मैं 10 नंबरों के बजाय एक ही नंबर का यूज कर रही हूं. वे मुझे फोन कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं आजकल बच्चों को क्या हो गया है? मुझे बिना किसी कारण के परेशान कर रहे हैं! मैं उनमें से 10 के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने जा रही हूं,लेकिन अगर कोई उनके माता-पिता को जानता है, तो मुझे बताएं. मैं उन्हें इनाम दूंगी!”
ये भी पढ़ें- Nitin Manmohan: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
उर्फी जावेद ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ” न्यू जनरेशन बर्बाद हो गई है! यह बच्चा बहुत गर्व के साथ कहानी को फिर से साझा कर रहा है. यह बच्चा और उसके दोस्त मजाक में लड़कियों को कॉल करते हैं और उन्हें गाली देते हैं और फिर पछताने के बजाय उसका इठलाते हैं.”
यह पहली बार नहीं है जब किसी कलाकार ने सोशल मीडिया पर टीनएजर्स ग्रुप को लताड़ लगाई हो. इससे पहले, ‘ये रिश्ता की’ करिश्मा सावंत ने भी अपने डीएम में एक बच्चे के लगातार गाली देने के बारे में बताया था, जब उन्होंने अकाउंट की के बारे में पता किया तो मालूम चला कि यह एक स्कूल जाने वाली लड़की थी जो उसे इस तरह के अपमानजनक संदेशों से संदेश दे रही थी.
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…
Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…
Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…