यूटिलिटी

‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान

Anna Sahayata WhatsApp Number: देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों और PDS के लाभार्थियों के लिए भारत सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल की याद दिलाई है. विभाग ने कहा है कि राशन से जुड़ी किसी भी समस्या को अब चुपचाप सहने की कोई जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के दायरे में आने वाले लगभग 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए ‘अन्न सहायता’ (Anna Sahayata) प्लेटफॉर्म किसी वरदान से कम नहीं है.

कैसे पाएं समाधान? (Anna Sahayata Complaint)

अक्सर देखने में आता है कि राशन की दुकान (कोटे की दुकान) पर सही मात्रा में अनाज न मिलना, तौल में गड़बड़ी होना, खराब गुणवत्ता का गेहूं-चावल मिलना, दुकान का समय पर न खुलना या अतिरिक्त पैसे वसूले जाना जैसी शिकायतें आम नागरिकों को परेशान करती हैं. इन छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अब दूर-दराज के सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने या लंबी कतारों में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं है. सरकार ने इन सभी परेशानियों के समाधान के लिए डिजिटल और बेहद आसान दो माध्यम तैयार किए हैं.

व्हाट्सएप के जरिए: लाभार्थी सीधे अपने मोबाइल से +91 9868200445 नंबर पर “Hi” या “नमस्ते” लिखकर मैसेज भेज सकते हैं.

IVRS कॉल के जरिए: किसी भी समय सहायता के लिए 14457 नंबर पर कॉल किया जा सकता है.

एआई तकनीक से लैस है यह सुविधा (Anna Sahayata portal ration complaint)

व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते ही ऑटोमेटेड चैटबॉट सक्रिय हो जाता है, जो हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, तेलुगु और गुजराती जैसी कई प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध है. भाषा चुनने के बाद राशन कार्ड नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज कर आसानी से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. जरूरत पड़ने पर फोटो या दस्तावेज भी अपलोड किए जा सकते हैं, जिसके बाद एक शिकायत आईडी (Complaint ID) मिल जाती है.

ये भी पढ़ें: ‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

विशेष बात यह है कि ‘अन्न सहायता’ को अत्याधुनिक एआई (AI) तकनीक से लैस किया गया है, जिससे शिकायतों का स्वचालित वर्गीकरण और रियल-टाइम डैशबोर्ड के जरिए निगरानी की जाती है. यह सेवा पूरी तरह मुफ्त और 24×7 उपलब्ध है. सरकार लगातार नागरिकों से अपील कर रही है कि यदि आपके या आपके आसपास किसी को भी राशन संबंधी कोई भी परेशानी है, तो नजरअंदाज न करें. अन्न सहायता के जरिए अपनी आवाज उठाएं और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ लें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

8 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

11 minutes ago

जलमग्न हुआ चमत्कारी शिव धाम, कमर तक पानी में भी नहीं डिगी आस्था, मगरमच्छ का खतरा

UP News: लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश और तेज हवाओं से हालात बिगड़ गए हैं.…

13 minutes ago

वकीलों और मुवक्किलों की गोपनीयता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…

28 minutes ago

नेपाल की बारिश से बिहार में आफत, बागमती खतरे के निशान से पार, मुजफ्फरपुर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…

38 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यप्रणाली और प्रासंगिकता पर उठे सवाल, जेड. के. फैजान बोले-निष्क्रिय और अप्रभावी हो गया है संगठन

पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…

40 minutes ago