सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसियों द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री की जांच से जुड़े मामले में दिए गए दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने वकील और उसके मुवक्किल के बीच गोपनीय एवं विशेषाधिकार प्राप्त सामग्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए है.
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच एजेंसी से पूछा कि तलाशी में अगर मुवक्किलों से जुड़ीं गोपनीय या विशेषाधिकार प्राप्त सामग्री मिलती है, तो उसे बाकी जांच सामग्री से अलग कैसे किया जाएगा. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सबूत इकठ्ठा कर सकते हैं, इसमें कोई समस्या नहीं है. लेकिन गोपनीय और विशेषाधिकार प्राप्त सामग्री को अलग कैसे करेंगे.
सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि ऐसी सामग्री को गोपनीय जानकारी को हटाया जा सकता है. पुनीत बत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें हाई कोर्ट ने जीएसटी विभाग द्वारा उनके लॉ ऑफिस में की गई तलाशी और जब्ती को बरकरार रखा था.
पिछली सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील हरिहरन ने दलील दी कि जब्त किए गए कंप्यूटर और अन्य डिवाइस में दूसरे क्लाइंट्स से जुड़ी गोपनीय और विशेषाधिकार प्राप्त जानकारी भी मौजूद है.
उन्होंने आशंका जताई कि हाई कोर्ट द्वारा बत्रा की याचिका खारिज किए जाने के बाद अब इस डेटा तक पहुच बनाई जा सकती है. सिंह ने कहा कंप्यूटर जब्त किए गए हैं. सामग्री तक पहुच बनाई जाएगी. गोपनीयता के विशेषाधिकार का उल्लंघन होगा. बता दें कि पुनीत बत्रा ने दिल्ली स्थित अपनी लॉ फर्म Bass Legal LLP के परिसर में जीएसटी विभाग द्वारा की गई तलाशी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. अधिकारियों ने तलाशी के दौरान केबिन से सीपीयू और अन्य दस्तावेज जब्त किए थे.
ये भी पढ़ें: पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार
Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…
सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…
रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…
सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…
UP News: लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश और तेज हवाओं से हालात बिगड़ गए हैं.…