यूटिलिटी

अब ATM से तुरंत मिलेगा नया डेबिट कार्ड, खत्म होगा 7 दिन का इंतजार

Instant Debit Card: नया डेबिट कार्ड लेने के लिए अब बैंक की शाखा में जाने या कई दिनों तक कूरियर का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बैंकिंग सेवाओं को आसान और तेज बनाने की दिशा में सरकार ने एक नई सुविधा पेश की है, जिसके तहत ग्राहक सीधे ATM से अपना नया डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. यह तकनीक मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान लॉन्च की गई.

वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के सेक्रेटरी संजय लोहिया ने इस नई व्यवस्था को पेश किया. इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. फिलहाल इसका इस्तेमाल स्वदेशी RuPay नेटवर्क वाले कार्ड के लिए किया जाएगा.

किन कार्ड्स पर मिलेगी सुविधा?

यह सुविधा RuPay डेबिट कार्ड के साथ-साथ RuPay क्रेडिट कार्ड और NCMC कार्ड के लिए भी उपलब्ध होगी. हालांकि, Visa और Mastercard जैसे दूसरे नेटवर्क के कार्ड फिलहाल इस व्यवस्था के दायरे में नहीं हैं.  इस नई तकनीक को लागू करने के लिए एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एयरटेल पेमेंट्स बैंक समेत 9 प्रमुख बैंक NPCI के साथ काम कर रहे हैं.

कैसे मिलेगा तुरंत कार्ड?

नई व्यवस्था में ग्राहक को स्मार्ट एटीएम पर जाकर ‘Instant Debit Card’ का विकल्प चुनना होगा. इसके बाद अकाउंट नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. पहचान की पुष्टि के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. इसके साथ मशीन में मौजूद फिंगरप्रिंट या फेस स्कैनर के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा. वेरिफिकेशन पूरा होते ही एटीएम में लगा खास प्रिंटिंग मॉड्यूल नया RuPay कार्ड तैयार करके तुरंत बाहर निकाल देगा. यानी कार्ड के लिए पोस्ट या कूरियर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.


ये भी पढ़ें: Apple लवर्स को बड़ा झटका: भारत में iPhone 17, AIR और पुराने मॉडल्स हुए हजारों रुपये महंगे; चेक करें नए दाम


PIN भी वहीं सेट होगा

कार्ड मिलने के बाद ग्राहक उसी एटीएम पर अपना नया 4-अंकों का PIN भी बना सकेगा. खास तौर पर कार्ड खो जाने या एक्सपायर होने की स्थिति में यह सुविधा काफी काम आ सकती है. सरकार का मानना है कि इससे ग्राहकों का समय बचेगा, कागजी प्रक्रिया कम होगी और बैंक शाखाओं में लगने वाली भीड़ भी घटेगी. आने वाले समय में ऐसी तकनीक बैंकिंग सेवाओं को और ज्यादा डिजिटल और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

9 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

38 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

2 hours ago