Axis Bank Credit Card
Axis Bank Credit Card: बैंक और वित्तीय संस्थाएं ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के क्रेडिट कार्ड ऑफर करती हैं. कुछ कार्ड लाइफटाइम फ्री होते हैं, जबकि कुछ पर ज्वाइनिंग फीस और सालाना शुल्क देना पड़ता है. ऐसे ही दो कार्ड हैं एक्सिस बैंक प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड और नियो क्रेडिट कार्ड. दोनों के फायदे अलग-अलग हैं, इसलिए कार्ड चुनने से पहले इनके शुल्क और रिवॉर्ड्स को समझना जरूरी है.
एक्सिस बैंक प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा खर्च करते हैं और रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा उठाना चाहते हैं. इस कार्ड की ज्वाइनिंग फीस 1,500 रुपये है, जबकि सालाना फीस भी 1,500 रुपये रखी गई है. कार्ड के प्रमुख फायदों में रिवॉर्ड पॉइंट्स शामिल हैं. पात्र ग्राहक 12,500 EDGE रिवॉर्ड पॉइंट्स को 2,500 रुपये के वाउचर के लिए रिडीम कर सकते हैं. इसके अलावा, एक साल में 2.5 लाख रुपये खर्च करने पर 10,000 अतिरिक्त EDGE रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलने का लाभ बताया गया है.
मनोरंजन के लिहाज से भी कार्ड में ऑफर मिलता है. District ऐप के जरिए मूवी टिकट बुक करने पर Buy 1 Get 1 ऑफर का लाभ लिया जा सकता है. यह सुविधा महीने में एक बार और अधिकतम 250 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध बताई गई है.
अगर आपकी प्राथमिकता बिना शुल्क वाला क्रेडिट कार्ड है, तो Axis Bank का Neo Credit Card एक विकल्प हो सकता है. यह लाइफटाइम फ्री कार्ड है, यानी इसमें ज्वाइनिंग फीस और सालाना शुल्क नहीं देना होता. कार्ड पर यूटिलिटी बिल भुगतान के लिए 300 रुपये तक का वेलकम बेनिफिट मिलता है. इसके अलावा, Zomato पर महीने में दो बार ऑर्डर करने पर 120 रुपये तक की फ्लैट छूट का ऑफर है. Blinkit और BookMyShow पर भी 10% तक की छूट उपलब्ध बताई गई है.
यह भी पढ़ें:कोहली की एंट्री से लेकर ‘आसाराम’ वाले बयान तक… प्रेमानंद जी के आश्रम पर क्यों उठा नया बवाल? देखें VIDEO
दोनों कार्डों की तुलना करें तो नियो क्रेडिट कार्ड कम खर्च और बिना फीस वाले इस्तेमाल के लिए बेहतर नजर आता है. वहीं, जिन ग्राहकों का सालाना खर्च ज्यादा है और जो रिवॉर्ड पॉइंट्स का अधिकतम फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड ज्यादा उपयोगी हो सकता है. हालांकि, आवेदन करने से पहले बैंक की मौजूदा फीस, पात्रता और ऑफर्स की शर्तें जरूर जांच लें.
भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…