Bharat Express DD Free Dish

कोहली की एंट्री से लेकर ‘आसाराम’ वाले बयान तक… प्रेमानंद जी के आश्रम पर क्यों उठा नया बवाल? देखें VIDEO

Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद के बीच प्रेमानंद महाराज के पुराने स्टेटमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें उन्होंने आसाराम बापू को लेकर अपनी राय रखी थी.

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर लगे आरोप और उनका पुराना बयान चर्चा में.

(PC: IANS)

Premanand Maharaj News: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने आश्रम, जमीन सौदों और सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. जिसके बाद माहौल गर्मा गया है. संत प्रेमानंद महाराज पर उठते सवालों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो आसाराम बापू को अपना राम बता रहे हैं.

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि केली कुंज आश्रम और प्रेमानंद महाराज को माफियाओं ने हाईजैक कर लिया है. इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद को सुरक्षित रहने के लिए कहा है.

प्रेमानंद महाराज और बिल्डर लॉबी पर गंभीर आरोप

फलाहारी महाराज का दावा है कि एक राजस्थान आधारित कंपनी और बिल्डर लॉबी ने प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम का इस्तेमाल यमुना क्षेत्र में जमीन के सौदों और पीआर (PR) के लिए किया है. उन्होंने यह सनसनीखेज आरोप भी लगाया कि आश्रम के प्रचार-प्रसार के लिए क्रिकेटर विराट कोहली को बुलाने पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है.

शिष्य की संदिग्ध मौत से बढ़ा विवाद

यह पूरा विवाद सितंबर 2025 में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी (रसिक दुलारी शरण) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गहराया है. दीपक लोधी एक संबद्ध आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे और उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे. इस घटना के बाद से ही आश्रम की गतिविधियों, सुरक्षा और प्रबंधन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

फलाहारी महाराज की अपील और CBI जांच की मांग

फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज से अपील की है कि वे केली कुंज छोड़कर गोवर्धन चले जाएं. इसके साथ ही उन्होंने संत की सुरक्षा बढ़ाने और कथित फर्जी संतों व यमुना के खादर क्षेत्र में हो रहे अवैध भू-माफिया गतिविधियों की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की है. गौरतलब है कि फलाहारी महाराज का हालिया इतिहास भी विवादों से जुड़ा रहा है और उन पर पूर्व में कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं.

Premanand Maharaj

विवादों के बीच क्या हैं प्रेमानंद जी के पुराने विचार?

केली कुंज आश्रम पर लग रहे इन नए आरोपों और जांच की मांग के बीच प्रेमानंद जी का वीडियो वायरल हो रहा है. उस दौरान जब एक भक्त ने आसाराम बापू की गिरफ्तारी के बाद अपनी आस्था को लेकर सवाल पूछा था, तो प्रेमानंद जी ने उसे सांत्वना दी थी.

उन्होंने भक्त को अपनी निष्ठा न छोड़ने की सलाह देते हुए कहा था कि ‘आसाराम मेरे राम हैं… मेरे ठाकुर हैं.’ उन्होंने समझाया था कि गुरु जेल के अंदर हों या बाहर, यह सब ईश्वर का ‘लीला विलास’ है और याद दिलाया था कि स्वयं भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी जेल के भीतर ही हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read