यूटिलिटी

Bank Holiday Today: लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today: अगर आज, शुक्रवार 26 जून को आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक मुहर्रम (आशूरा/यौम-ए-शहादत) के अवसर पर देश के कई राज्यों और शहरों में आज बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में चेक जमा कराने, पासबुक अपडेट कराने या ब्रांच से जुड़े दूसरे जरूरी काम अगले कार्यदिवस तक टालने पड़ सकते हैं.
इतना ही नहीं, इस बार कई जगहों पर बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिनों का लंबा अवकाश भी रहेगा. इसलिए अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम बाकी है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं.

लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

इस सप्ताह कई राज्यों में बैंक शाखाएं लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगी. मुहर्रम के अवसर पर 26 जून (शुक्रवार) को कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा. इसके अलावा महीने का चौथा शनिवार 27 जून को होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. साथ ही 28 जून (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश की वजह से सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

हालांकि यह छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं हैं. मुहर्रम का अवकाश राज्यवार लागू होता है इसलिए कुछ शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे.

आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज इन शहरों में सरकारी, निजी और सहकारी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी:

  1. नई दिल्ली
  2. मुंबई
  3. लखनऊ
  4. कानपुर
  5. बेंगलुरु
  6. हैदराबाद
  7. चेन्नई
  8. कोलकाता
  9. भोपाल
  10. पटना
  11. रांची
  12. रायपुर
  13. श्रीनगर
  14. जम्मू
  15. अहमदाबाद
  16. अगरतला
  17. आइजोल
  18. बेलापुर
  19. नागपुर
  20. विजयवाड़ा

इन शहरों में बैंक रहेंगे खुले

कुछ राज्यों में मुहर्रम की छुट्टी लागू नहीं है. ऐसे में इन शहरों में बैंक सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे:

  1. चंडीगढ़
  2. देहरादून
  3. गुवाहाटी
  4. कोच्चि
  5. तिरुवनंतपुरम
  6. पणजी (गोवा)
  7. शिमला
  8. गंगटोक
  9. कोहिमा

ये भी पढे़ं- युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरियों के दरवाजे; पीएम मोदी-अमेजन सीईओ की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान

बैंक बंद होने पर भी मिलती रहेंगी ये सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने का असर सिर्फ ऑफलाइन सेवाओं पर पड़ेगा. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक बिना किसी परेशानी के इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.

  • ATM से कैश निकासी और जमा
  • नेट बैंकिंग की सभी सेवाएं
  • मोबाइल बैंकिंग ऐप्स
  • UPI के जरिए भुगतान
  • NEFT और RTGS के माध्यम से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर

यानी अगर आपको सिर्फ ऑनलाइन लेनदेन करना है या एटीएम से नकदी निकालनी है, तो बैंक बंद होने के बावजूद आपका काम आसानी से हो जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

11 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago