यूटिलिटी

Bank Holidays: जल्दी निपटा लें अपने काम, दिसंबर में इन 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब रहेगी छुट्टी

आने वाले दिनों में अगर आपके बैंक से जुड़े को काम करने हो तो उसे जल्दी से निपटा ले. नवंबर का महीना खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. अगले महीने यानी दिसंबर में बैंकों की 13 दिन छुट्टियां (Bank Holidays List in December 2022) रहने वाली हैं. इस दौरान बैंक नहीं खुलने वाले है और आपके बैंकिंग संबंधित काम अटक सकते हैं. ऐसे में आपको सैलरी अकाउंट, सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट खुलवाने के काम हो, लोन के काम हो, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने के लिए या चेक से जुड़े काम बचे है  तो अपने काम को जल्दी निपटा लें. यहां हम आपको बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays List in December 2022) देने वाले हैं. आप बैंक जाने से पहले ये लिस्ट जरूर देख लें, जिससे आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक के छुट्टियों (Bank Holiday) की ये लिस्ट अलग- अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों को देखते हुए लिया गया है.  बता दें कि बैंक की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े अपने सारे काम कर सकते हैं. ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) पहले की तरह ही चालू रहने वाली है. इसके साथ ही एटीएम की सर्विस भी आपके लिए चालू रहेगी. लेकिन अगर आपके पास कोई काम ऐसा है, जिसमें आपको बैंक जाने की जरूरत है तो उसमें समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- FD Rates: इन बैंकों ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, महंगाई के दौर में सीनियर सिटिजन्स को मिलेंगे ये फायदे

किस दिन बंद रहेंगे बैंक

3 दिसंबर  शनिवार– सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद
4 दिसंबर रविवार– बैंक बंद- पूरे देश में बैंक बंद
10 दिसंबर  शनिवार- दूसरा शनिवार-पूरे देश में  बैंक बंद
11 दिसंबर रविवार- पूरे देश में बैंक बंद
12 दिसंबर  सोमवार- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद
18 दिसंबर  रविवार- पूरे देश में बैंक बंद
19 दिसंबर  सोमवार- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद
24 दिसंबर  शनिवार- क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश में बैंक बंद
25 दिसंबर  रविवार- पूरे देश में बैंक बंद
26 दिसंबर  सोमवार- क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद
29 दिसंबर  गुरुवार- गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद
30 दिसंबर  शुक्रवार- यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद

31 दिसंबर शनिवार- नए साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद

 

–भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

24 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

56 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

1 hour ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago