Agricultural Land Loan: कई बार जिंदगी में ऐसे हालात आ जाते हैं जब पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए कर्ज लेना मजबूरी बन जाती है. यह कर्ज पर्सनल लोन हो सकता है या फिर किसी संपत्ति को गिरवी रखकर लिया जा सकता है. अगर आपके पास कृषि योग्य जमीन है, तो आप उसे गिरवी रखकर भी बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFCs) से लोन ले सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, इस प्रक्रिया में छोटी सी चूक भी आपको बड़ी कानूनी परेशानियों में डाल सकती है.
ओरम डेवलपमेंट के संस्थापक प्रदीप मिश्रा बताते हैं कि जमीन गिरवी रखने से पहले यह पुष्टि करना जरूरी है कि उस पर आपका पूर्ण स्वामित्व है. इसके लिए पटवारी से संबंधित कागजात जैसे खतौनी और रिकॉर्ड चेक करवा लें. यह देखना भी जरूरी है कि उस जमीन पर पहले से कोई कर्ज, विवाद या कानूनी रोक तो नहीं है. अगर मालिकाना हक साफ न हो, तो बैंक लोन देने से मना कर सकता है और बाद में कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं.
कृषि भूमि को गिरवी रखकर लोन लेने के लिए कानूनी मंजूरी जरूरी होती है. बैंक की तरफ से भी कुछ नियम होते हैं, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है. उदाहरण के लिए, कुछ बैंक NOC यानी ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मांग सकते हैं. साथ ही, बैंक खुद जमीन का मूल्यांकन करेगा और तय करेगा कि उस पर कितना लोन दिया जा सकता है.
जब आप जमीन गिरवी रखते हैं, तो एक औपचारिक दस्तावेज तैयार होता है. इसमें जमीन का ब्योरा, लोन की राशि, ब्याज दर और पुनर्भुगतान की समय-सीमा जैसी बातें साफ-साफ लिखी होती हैं. यह भी देखें कि क्या लोन की अवधि में जमीन का उपयोग आपके पास रहेगा या बैंक उस पर कोई रोक लगाएगा.
लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना समझदारी भरा कदम होता है. जहां सबसे कम ब्याज दर मिले, वहां से लोन लेने की कोशिश करें. साथ ही एक मजबूत पुनर्भुगतान योजना बनाएं, जिससे आप समय पर EMI चुका सकें और किसी भी पेनल्टी से बच सकें.
अगर आप तय समय पर लोन नहीं चुका पाए, तो बैंक आपकी जमीन जब्त कर सकता है. ऐसे में कोर्ट का मामला बन सकता है और जमीन जाने का खतरा भी पैदा हो सकता है. इसके अलावा, अगर भविष्य में जमीन की कीमत घट गई, तो नुकसान और बढ़ सकता है.
कभी-कभी खेती की जमीन पर लोन लेने से टैक्स में छूट भी मिलती है, खासकर तब जब उस जमीन से आपको आमदनी हो रही हो. ऐसे में किसी वित्तीय सलाहकार से राय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है. सही योजना बनाकर आप इस कर्ज को फायदे का सौदा बना सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…
Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…
शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…
Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…