is elon musk planning to launch its own phone.
Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट को खरीदने के बाद जल्द ही एंड्राइड और एप्पल के सामने अपना फ़ोन लॉन्च कर सकते हैं. इस सुगबुगाहट के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. शनिवार को ट्विटर पर एक यूजर ने मस्क से सवाल पूछा कि अगर गूगल और एप्पल ट्विटर को उनके एप्प स्टोर से बूट करते हैं तो उनको खुद का फ़ोन लॉन्च करना चाहिए. ज्यादातर लोग ख़ुशी से एप्पल और एंड्राइड फ़ोन को छोड़ देंगे. जो व्यक्ति मंगल ग्रह पर रॉकेट भेज सकता है क्या वो एक छोटा सा फ़ोन नहीं बना सकता है?
इसके जवाब में मस्क ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा दिन कभी ना आये लेकिन अगर कभी ऐसा हुआ तो मैं फ़ोन ज़रूर बनाऊंगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं आपका फोन सचमुच 2 सेकंड में खरीद लूंगा. मैं आईफोन और एंड्रॉइड से बहुत तंग आ गया हूं और एक विकल्प के लिए बेताब हूं. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “मुझे यकीन है कि एलन मस्क का स्मार्टफोन में क्रांति लाएगा, वही दूसरे ने कहा, मुझे लगता है कि यह योजना पहले से ही काम चल रहा है.
ये भी पढ़ें: Twitter में छंटनी के बाद Elon Musk ने बनाया प्लान, भारत से करेंगे कई इंजीनियर्स की भर्ती
अब बदलने वाला है ट्विटर पर ब्लू टिक का फार्मूला
एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही ट्विटर अपना प्रिमियम सर्विस लांच करने वाला है जिसके तहत अलग अलग यूजर को अलग अलग रंग के टिक मार्क मिलने वाले हैं. मूल रूप से ब्लू टिक सरकारी संस्थाओं, निगमों, मशहूर हस्तियों और पत्रकारों के बन रहे फेक अकाउंट को रोकने के लिए दिया गया था. ट्विटर के नए वर्जन में संस्थाओं,कंपनियों को गोल्ड टिक, सरकारी संस्थाओं को ग्रे टिक वहीं आम आदमी से लेकर खास आदमी से एक खास रकम लेकर ब्लू टिक दिया जायेगा. एलन मस्क ने आगे कहा कि सभी वेरीफाइड अकाउंट की मैन्युअली जांच होगी. उन्होंने आगे कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम ये सुविधा 2 दिसम्बर तक लॉन्च कर दें. ट्विटर ने अपनी पुरानी पॉलिसी जिसके तहत 8 डॉलर प्रतिमाह लेकर किसी को भी ब्लू टिक देना था उसे बंद कर दिया है क्योंकि बहुत ज्यादा फेक अकाउंट सामने आने लगे थे.
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…