देश

बड़ी खबर! पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी से मिलने पहुंचे रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह

Defence Secretary Met PM Modi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह पीएम मोदी (PM Modi) से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. पीएम मोदी और रक्षा सचिव के बीच मौजूदा हालात को लेकर चर्चा हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ रक्षा सचिव की इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर बातचीत हुई.

आधे घंटे चली पीएम के साथ बैठक

पीएम मोदी के साथ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की ये बैठक करीब आधे घंटे चली. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री की इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई है. सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों को कैसे रोका जाए? इसके खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाएं, जैसे मुद्दों पर गंभीरता से बात की गई.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने लिए सख्त फैसले

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई कड़े फैसले लिए हैं, जिसमें सिंधु जल  समझौते को निलंबित करना, पाकिस्तानी नागरिकों के सभी तरह के वीजा को रद्द करने के  साथ ही सभी तरह के व्यापार भी रोक लगा दी है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर भारत की वाटर स्ट्राइक! बगलिहार के बाद सलाल डैम बंद, रियासी में जलस्तर में आई भारी गिरावट

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

30 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

35 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

36 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

47 minutes ago