यूटिलिटी

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

Barapulla Flyover: दिल्ली के सबसे व्यस्त और जाम से जूझने वाले रूट पर सफर करने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. राजधानी के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार आज खत्म होने जा रहा है. दिल्ली के व्यस्त इलाकों को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर आज जनता को समर्पित किया जाने वाला है. इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से मयूर विहार से एम्स तक का सफर ऐसा हो जाएगा कि आप जाम की झंझट को भूल जाएंगे. सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह पूरा रूट पूरी तरह सिग्नल-फ्री है, यानी रास्ते में एक भी रेड लाइट नहीं मिलेगी और गाड़ियां फर्राटा भरते हुए अपने रास्ते निकल जाएंगी.

मुकरबा चौक अंडरपास की भी मिलेगी सौगात

इस शानदार एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करने जा रहे हैं. इस खास मौके पर उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश वर्मा और राज्य सरकार के कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह के दौरान गृह मंत्री केवल बारापूला फेज-3 ही नहीं, बल्कि मुकरबा चौक अंडरपास का भी लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा, दिल्लीवासियों को कुल 1,941 करोड़ रुपये की लागत वाली चार बड़ी विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलने वाला है, जिसमें दो नए फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास का शिलान्यास भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

नए कॉरिडोर की क्या हैं खास बातें?

लंबाई और कनेक्टिविटी: सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 के बीच बना यह एलिवेटेड कॉरिडोर मुख्य रूप से साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है. हालांकि, रैंप और लूप को मिला दिया जाए तो इसकी कुल लंबाई करीब पांच किलोमीटर बैठती है. मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ने के बाद यह पूरी सिग्नल-फ्री दूरी लगभग नौ किलोमीटर की हो जाती है.

इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा ब्लू लाइन से येलो लाइन की तरफ जाने वाले यात्रियों को मिलेगा. पीक आवर्स के दौरान जिस रास्ते को तय करने में पहले 40 मिनट तक का लंबा समय लग जाता था, वह अब महज 15 मिनट में सिमट जाएगा.

इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2015 में हुई थी और इसे 2017 तक पूरा हो जाना चाहिए था. लेकिन कोविड महामारी के संकट, वन विभाग की मंजूरियों में देरी और कानूनी अड़चनों के चलते यह प्रोजेक्ट अपने तय समय से करीब 9 से 11 साल की देरी से आज जनता के लिए खुल रहा है, जिस पर कुल 1,635 करोड़ रुपये की लागत आई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

8 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

13 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

29 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

44 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

44 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

51 minutes ago