यूटिलिटी

बिहार के लोगों की लगी बंपर लॉटरी! लद्दाख घूमने के लिए सरकार देगी 20,000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा?

Ladakh Tour Scheme 2026: अगर आप भी लद्दाख की खूबसूरत वादियों में घूमने और वहां की पवित्र सिंधु नदी के दर्शन करने का सपना देख रहे थे, लेकिन बजट की कमी के कारण कदम पीछे खींच रहे थे, तो आपके लिए बिहार सरकार की तरफ से एक बेहद धमाकेदार महा-खुशखबरी सामने आ रही है.

बिहार की नई एनडीए (NDA) सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए ‘सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026’ को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस अनूठी योजना के तहत बिहार के लोगों को लद्दाख जाकर पवित्र सिंधु नदी के दर्शन करने के लिए सरकार की ओर से सीधे ₹20,000 तक की बंपर आर्थिक मदद दी जा रही है.

सरकार उठाएगी यात्रा का 50% खर्च(Ladakh Tour Scheme)

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो भारी-भरकम खर्च के कारण इस धार्मिक और प्राकृतिक यात्रा पर नहीं जा पाते थे. नियम के अनुसार, सिंधु दर्शन यात्रा पूरी करने के बाद लाभार्थी वित्तीय सहायता के लिए क्लेम कर सकेंगे.

सरकार पात्र यात्रियों को उनकी कुल यात्रा के खर्च का 50 प्रतिशत या अधिकतम 20,000 रु प्रति व्यक्ति प्रदान करेगी. इन दोनों में से जो भी राशि कम होगी, वह सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

सिर्फ इन लोगों की खुलेगी किस्मत

इस योजना (Ladakh Tour Scheme in Bihar)  का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ बेहद जरूरी और अनिवार्य शर्तें तय की हैं, जिन्हें पूरा करना आवश्यक है:

बिहार का मूल निवासी: इस योजना का लाभ केवल और केवल बिहार के स्थायी निवासी (मूल निवासी) ही उठा सकते हैं.

उम्र सीमा: आवेदन करने वाले श्रद्धालु या पर्यटक की उम्र कम से कम 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए. 18 साल से कम उम्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

सीमित सीटें: सरकार की तरफ से हर साल बिहार के केवल 100 भाग्यशाली यात्रियों को ही पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यह वित्तीय सहायता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा भाजपा में होगी शामिल…’, राजभर का बड़ा दावा; क्या रामगोपाल ने अमित शाह को सौंपी बगावत की चिट्ठी?

जानिए कैसे करना होगा आवेदन?

इस सरकारी योजना (Ladakh Tour Scheme in Bihar) का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले यात्री को अपने खर्च पर सिंधु दर्शन की यात्रा पूरी करनी होगी. यात्रा से सकुशल वापस लौटने के बाद निर्धारित प्रारूप में पर्यटन विभाग के पास आवेदन जमा करना होगा. विभाग द्वारा यात्रा के टिकट, होटल बिल और पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी या राशन कार्ड) की जांच के बाद सहायता राशि जारी की जाएगी.

पर्यटन विभाग की ओर से विस्तृत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की अंतिम सूची जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी जाएगी, जिसके बाद योग्य लोग तुरंत अप्लाई कर सकेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

1 hour ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago